{"_id":"65e45b078fe7b702c203ad8b","slug":"children-who-have-missed-polio-dose-will-be-given-medicine-at-home-chamba-news-c-88-1-ssml1006-119679-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पोलियो खुराक से छूटे बच्चों को घर में पिलाई जाएगी दवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पोलियो खुराक से छूटे बच्चों को घर में पिलाई जाएगी दवाई
विज्ञापन
लियो खुराक से छूटे बच्चों को घर में पिलाई जाएगी दवाई
पांगी को छोड़कर जिलेभर में बच्चों ने गटकी दो बूंद जिंदगी की
पोलियो खुराक से छूटे बच्चों को घर में पिलाई जाएगी दवाई
सीएमओ कार्यालय से उपायुक्त ने किया अभियान का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी को छोड़कर जिले के अन्य क्षेत्रों में पांच वर्ष की आयु वाले बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बच्चे को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर इस अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद जिले के 542 बूथों पर पांच वर्ष की आयु वाले सभी बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई गई। खराब मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को ही सभी बूथों पर वैक्सीन पहुंचा दी थी। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 53,764 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाने का लक्ष्य रखा था लेकिन कई बूथों पर खराब मौसम के कारण अभिभावक अपने बच्चों को नहीं ला पाए। ऐसे बच्चों को सोमवार और मंगलवार को संबंधित आशा वर्कर उनके घर पर जाकर बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाएंगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी आशा वर्कर को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। डीसी ने अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि पोलियो की बीमारी से बच्चे को बचाने के लिए संपूर्ण टीकाकरण के साथ पोलियो की दवाई पिलाना काफी आवश्यक है। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के लिए भी कहा। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने बताया कि पांगी में खराब मौसम की वजह से वैक्सीन नहीं पहुंचाई जा सकी। इसके चलते पांगी को छोड़कर जिले के अन्य सभी क्षेत्रों में बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई गई। पांगी के लिए पोलियो की दवाई पिलाने का शेड्यूल शीघ्र जारी किया जाएगा। वहीं छुटे हुए बच्चों को आशा वर्कर घर पर दवाई पिलाएंगी।