फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   children suffering from high fever

Chamba News: तेज बुखार की चपेट में आ रहे बच्चे

Mon, 24 Jul 2023 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
children suffering from high fever
चंबा। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण मेडिकल कॉलेज चंबा में तेज बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ने लगी है। 102 और 103 डिग्री बुखार से ग्रसित बच्चों को अभिभावक उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में लेकर आ रहे हैं। कई बच्चों का तेज बुखार दिमाग में चढ़ रहा है। इससे बच्चे बेहोश भी हो रहे हैं। इसका मुख्य कारण मौसम में हो रहा बदलाव माना जा रहा है।
विज्ञापन

विशेषज्ञ अभिभावकों को ऐसे मौसम में बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। बच्चों को पीने के लिए हमेशा उबला हुआ पानी देने का परामर्श दिया जा रहा है। जिले के सभी उपमंडल से बच्चे तेज बुखार की चपेट में आकर इलाज के लिए चंबा पहुंच रहे हैं। इसकी वजह से बच्चों की ओपीडी में सुबह से लेकर शाम तक कतारें लग रही हैं। विशेषज्ञ गंभीर रूप से बीमार बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर रहे हैं जबकि सामान्य बीमार बच्चों को दवाई देकर घर भेजा जा रहा है। बारिश और धूप लगने से मौसम में बार-बार बदलाव हो रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विशाल महाजन ने बताया कि मौसम बदलाव के कारण बच्चे तेज बुखार की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी है कि बदलते मौसम में अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें। बीमार बच्चों के लिए मेडिकल कॉलेज में पूर्ण व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed