फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Children on the back, overflowing drain, school has to be delivered like this

Chamba News: पीठ पर बच्चे, उफनता नाला, ऐसे पहुंचाना पड़ रहा पाठशाला

Sat, 29 Jul 2023 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Children on the back, overflowing drain, school has to be delivered like this
चंबा के प्यूरा में स्कूली बच्चों को पीठ पर बैठाकर दुखंनी नाले काे पार करवाता परिजन।संवाद
चंबा। उपतहसील धरवाला के तहत दुखंडी नाले के साथ बना रास्ता पानी के तेज प्रवाह में बह जाने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालात यह हैं कि पियुहरा पंचायत के भड़ोह वार्ड के ग्रामीणों को अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए उनके साथ जाना पड़ रहा है। नतीजतन, उफनते नाले में पत्थर डाल कर अभिभावक बच्चों को पीठ पर उठाकर एक से दूसरे छोर तक सुरक्षित छोड़ने को मजबूर हैं। हालांकि इससे आगे का तीन किलोमीटर का सफर भी बच्चों के लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। ऐसे में अभिभावकों ने पंचायत प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन से बजट स्वीकृत करवाकर नाले पर पुल का निर्माण करवाने की मांग की है जिससे कोई अनहोनी न हो।
विज्ञापन

बीते दिनों हुई भारी बारिश से दुखंडी नाले मेंं बना पैदल चलने योग्य रास्ता जलप्रवाह की भेंट चढ़ गया। यह नाला बहुत गहरा हो चुका है। नाले के साथ बने पैदल रास्ते का तो नामोनिशान ही तक मिट चुका है। इसके चलते पियुहरा पंचायत के वार्ड भड़ोह के रूखाड़ा और डेलपर गांवों के स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रीतम चंद, विपिन, जोगेंद्र कुमार, सुभाष कुमार, अशोक कुमार आदि ने बताया कि नाले से होकर ही क्षेत्र के करीब 200 विद्यार्थी राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुठेड़ और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भटोड का रुख करते हैं। इन बच्चों को जान जोखिम में डाल कर नाला पार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान वृंदा देवी ने बताया कि नाले पर पुली का निर्माण करने के लिए पंचायत में प्रस्ताव डाला गया है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए मौसम साफ रहने पर मनरेगा श्रमिकों को लगाकर या अपने स्तर पर लेबर लगा कर रास्ते का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडलाधिकारी नागरिक अरुण शर्मा ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। संबंधित विभागीय अधिकारी को मौके पर भेज कर वास्तु स्थिति का जायजा लेकर उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed