फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   children medicine not in chamba medical college

मेडिकल कॉलेज चंबा में छोटे बच्चों को मुफ्त नहीं मिल रही दवाइयां

Fri, 28 Feb 2020 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
children medicine not in chamba medical college
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में छोटे बच्चों को नवजात शिशु सुरक्षा योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस योजना के तहत जन्म से लेकर एक वर्ष तक बच्चों का पूरा इलाज मुफ्त करने का प्रावधान है। लेकिन, चंबा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आने वाले बच्चों के अभिभावक पैसे देकर दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

इस बारे में अस्पताल प्रबंधन को कोई सूचना भी नहीं है। वार्ड में तैनात स्टाफ नर्सों को भी योजना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। जब डॉक्टर बच्चों की जांच करने के बाद उनके इलाज के लिए पर्ची पर दवाइयां लिखते हैं तो अभिभावक दवाइयों लेने के लिए वार्ड में नियुक्त स्टाफ नर्सों के पास जाते हैं। स्टाफ नर्सें उन्हें दवाई न होने का हवाला देकर बाहर से दवाई लाने की बात करती हैं। इस कारण अभिभावकों को मजबूरन बाहर से दवाई लानी पड़ती है।
विज्ञापन

इस समस्या को लेकर तीन बच्चों के अभिभावक मुख्य चिकित्सा अधिकारी से भी मिले। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दवाइयों के बिल भी दिखाए। जोकि, वह बाहर से खरीद कर लाए थे। इतना ही नहीं अभिभावकों ने इस बारे में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत कर दी है। ओपीडी में तैनात डॉक्टर बीमारी बच्चों का इलाज करने के लिए पूरी बारीकि से उनके स्वास्थ्य की जांच करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद बच्चों को आवश्यकता अनुसार दवाइयां भी लिखते हैं। इन दवाइयों को बच्चों के लिए उपलब्ध करवाना सरकार और अस्पताल प्रबंधन का कार्य बनता है। लेकिन मेडिकल कॉलेज चंबा में बच्चों को ओपीडी में जांच करवाने के बाद निजी केमिस्टों से दवाई खरीदनी पड़ रही है। हालांकि उपरोक्त योजना के तहत एक वर्ष की आयु वाले बच्चे को घर से लाने और छोड़ने के लिए गाड़ी उपलब्ध करवाने का भी प्रावधान है। मगर चंबा में गाड़ी तो दूर की बात है, बच्चों को दवाई भी नहीं मिल पा रही है।

बच्चों को दवाइयां उपलब्ध करवाने के दिए निर्देश : डॉ. राजेश गुलेरी
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि एक वर्ष तक आयु वाले सभी बच्चों के इलाज को लेकर दवाइयां मुफ्त मिलती है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने वाले बच्चों को दवाइयां मुफ्त उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित स्टाफ को निर्देश दिए जाएंगे। अगर दवाइयां बाहर से भी खरीदनी पड़े तो इसके लिए अस्पताल प्रबंधन व्यवस्था करेगा। अभिभावकों को पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed