फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Children deprived of meals due to booking issues; teachers to move court if gas is not supplied within five days.

Chamba News: बुकिंग के फेर में बच्चों का निवाला, पांच दिन में गैस नहीं मिली तो कोर्ट जाएंगे शिक्षक

Thu, 10 Sep 2026 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 10 Sep 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Children deprived of meals due to booking issues; teachers to move court if gas is not supplied within five days.
तीसा-कल्हेल के शिक्षकों ने बैठक में अपनाया कड़ा रुख, बोले- समय पर नहीं मिल रही गैस
विज्ञापन

161 स्कूलों में 11,700 बच्चों के भोजन पर संकट, कनेक्शन से जुड़े मोबाइल नंबर बनी अड़चन
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। गैस सिलिंडर की बुकिंग की व्यवस्था ऐसी उलझी कि स्कूलों की रसोई तक सिलिंडर पहुंचना मुश्किल हो गया। इसका असर सीधे बच्चों के भोजन पर पड़ने लगा है।
चुराह के तीसा और कल्हेल शिक्षा खंडों के 161 प्राथमिक विद्यालयों में पीएम पोषण योजना के तहत करीब 11,700 बच्चों को मध्याह्न भोजन दिया जा रहा है। नियमित गैस आपूर्ति बाधित होने से अब इन स्कूलों की भोजन व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। शिक्षक संघों ने पांच दिन में समाधान न होने पर न्यायालय जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ खंड तीसा और कल्हेल की संयुक्त बैठक में इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया गया। तीसा संघ के अध्यक्ष दुनी शर्मा ने बताया कि शिक्षा खंड तीसा के 81 प्राथमिक विद्यालयों में करीब छह हजार बच्चे पीएम पोषण योजना का लाभ ले रहे हैं। कल्हेल संघ के अध्यक्ष लेखराज शर्मा ने बताया कि उनके खंड के 80 प्राथमिक विद्यालयों में करीब 5700 बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों के अनुसार पहले स्कूलों को गैस एजेंसी से बिना पूर्व बुकिंग सिलिंडर मिल जाते थे। अब बुकिंग अनिवार्य कर दी गई है। अधिकांश शिक्षकों के मोबाइल नंबर पहले से घरेलू गैस कनेक्शन से जुड़े होने के कारण स्कूलों के नाम से सिलिंडर बुक करवाना चुनौती बन गया है। इसका नतीजा यह है कि कई विद्यालयों में जरूरत के समय गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
दुनी शर्मा और लेखराज शर्मा ने बताया कि समस्या को लेकर पहले ही उपमंडलाधिकारी चुराह को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। संयुक्त बैठक में तय किया गया कि पांच दिन के भीतर गैस आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो दोनों खंडों के शिक्षक संघों के पदाधिकारी और स्कूल प्रभारी बच्चों के हित में न्यायालय की शरण लेंगे।

शिक्षक संघों ने गैस एजेंसी और प्रशासन से ऐसी स्थायी व्यवस्था बनाने की मांग की है, जिससे विद्यालयों को बिना किसी अड़चन के समय पर सिलिंडर उपलब्ध हो सकें और बच्चों का भोजन प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed