फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chief Minister's Holi visit postponed due to the President's visit.

Chamba News: राष्ट्रपति के दौरे के चलते मुख्यमंत्री का होली दौरा टला

Mon, 05 Oct 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 05 Oct 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's Holi visit postponed due to the President's visit.
भरमौर (चंबा)। राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे के चलते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का भरमौर विधानसभा क्षेत्र के होली का प्रस्तावित आठ अक्तूबर का दौरा स्थगित हो गया है।
विज्ञापन

एपीएमसी चंबा के अध्यक्ष ललित ठाकुर ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री के अगले दौरे की तारीख निर्धारित कर सार्वजनिक कर दी जाएगी। वह हर हाल में होली आएंगे और क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही थीं। उनके दौरे के दौरान लाके वाली माता मंदिर जाने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। इसके अलावा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास से संबंधित प्रस्तावों को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान इन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करवाया जा सकता है। दौरे को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह है और नई तारीख तय होने के बाद तैयारियों को फिर से गति दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed