{"_id":"60980aca8ebc3edca622ee7c","slug":"chief-minister-inaugurated-from-shimla-chamba-news-sml3698211176","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में ऑक्सीजन संयंत्र का लोकार्पण, 24 घंटे मरीजों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में ऑक्सीजन संयंत्र का लोकार्पण, 24 घंटे मरीजों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
चंबा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला से वर्चुअल माध्यम से पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा में प्रेशर स्विंग एड्सॉप्रशन (पीएसए) ऑक्सीजन संयंत्र का लोकार्पण किया। संयंत्र की क्षमता 400 पीएलएम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन संयंत्र की स्थापना से अस्पतालों में भर्ती मरीजों को निर्बाध रूप से ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने केंद्र के समक्ष प्रदेश के वर्तमान ऑक्सीजन के कोटे को 15 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 30 मीट्रिक टन करने का आग्रह किया है, ताकि प्रदेश की बढ़ती ऑक्सीजन आवश्यकता को पूरा किया जा सके। केंद्र सरकार ने पहले से ही प्रदेश के लिए 13 ऑक्सीजन संयंत्र स्वीकृत किए हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व में स्वीकृत किए गए सात संयंत्रों में से छह धर्मशाला, मंडी, शिमला, चंबा, नाहन, हमीरपुर में स्थापित हो गए हैं और टांडा में शीघ्र ही संयंत्र स्थापित हो जाएगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से राज्य के लिए स्वीकृत छह ऑक्सीजन संयंत्र जिला कांगड़ा के नागरिक अस्पताल पालमपुर, जोनल अस्पताल मंडी, जिला शिमला के नागरिक अस्पताल रोहडू और नागरिक अस्पताल खनेरी, जिला सिरमौर में डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय और क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में स्थापित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के लिए पांच हजार डी-टाइप और तीन हजार बी-टाइप के ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध करवाने का मामला केंद्र सरकार के समक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि चंबा का ऑक्सीजन संयंत्र जिले के लोगों को सुविधा प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। क्योंकि अभी तक आपातकाल के दौरान मंडी से ऑक्सीजन सिलिंडर लाने में दो दिन का समय लगता था। उन्होंने कहा कि यह संयंत्र मरीजों को 24 घण्टे ऑक्सीजन उपलब्ध करवाएगा। इस मौके पर सदर विधायक पवन नैयर ने क्षेत्र के लिए ऑक्सीजन संयंत्र को समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए इन पीएसए संयंत्रों की विभिन्न विशेषताओं की विस्तृत जानकारी दी। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, सांसद किशन कपूर, उपायुक्त चंबा डीसी राणा, उपायुक्त हमीरपुर देबश्वेता बनिक सहित अन्य अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम बैठक में भाग लिया।