फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Checked the health of the cows and also planted medicinal plants in the cowshed.

Chamba News: गायों की सेहत जांची, गोशाला में औषधीय पौधे भी रोपे

Thu, 01 Oct 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 01 Oct 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Checked the health of the cows and also planted medicinal plants in the cowshed.
गांव हटली में गौशाला में गायों को गुड़ खिलाते आयुष विभाग के डॉक्टर -संवाद
113 गायों और 20 बछड़ों का निरीक्षण, आंवला-गिलोय समेत चार औषधीय पौधे रोपे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत/नैनीखड्ड (चंबा)। तुन्नुहट्टी के हटली गांव स्थित गोशाला में बुधवार को गोधन की सेहत के साथ पर्यावरण संरक्षण की पहल भी देखने को मिली।
आयुष ग्राम नैनीखड्ड की टीम ने गो संवर्धन गतिविधि के तहत गोशाला में स्वास्थ्य निरीक्षण और पौधरोपण अभियान चलाया। टीम ने गोशाला में मौजूद 113 गायों और 20 बछड़ों के स्वास्थ्य, चारे-पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। उपमंडल चिकित्साधिकारी डॉ. शरद त्रिवेदी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पशुओं को गुड़ और चारा खिलाया गया। संक्रमण से बचाव के लिए कर्मचारियों के सहयोग से गौशाला परिसर में धूपन भी किया गया। कर्मचारियों को पशुओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए आयुर्वेदिक वनौषधियों की जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान गोशाला परिसर में आंवला, कांचनार, गिलोय और निर्गुंडी के पौधे रोपे गए। टीम के अनुसार परिसर में आगे शतावरी, अश्वगंधा, मुलेठी और नीम समेत अन्य औषधीय पौधे भी लगाए जाएंगे। इससे गोशाला परिसर में हरियाली बढ़ाने के साथ औषधीय पौधों का संरक्षण भी किया जाएगा। टीम ने गोशाला में चारे-पानी की उपलब्धता और साफ-सफाई की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम में डॉ. राशि मिश्रा, रजनीश, कुमारी आशा, अजय कुमार, आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed