फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   CHC Chudi will get ultrasound machine, toilets will be built on Mani Mahesh Marg for Rs 25 lakh.

Chamba News: सीएचसी चूड़ी को मिलेगी अल्ट्रासाउंड मशीन, मणिमहेश मार्ग पर 25 लाख से बनेंगे शौचालय

Fri, 16 Jan 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 16 Jan 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
CHC Chudi will get ultrasound machine, toilets will be built on Mani Mahesh Marg for Rs 25 lakh.
भरमौर (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र भरमौर की 24 पंचायतों में अब विकास कार्यों को पंख लगेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एनएचपीसी ने सीएसआर के तहत क्षेत्र को 1.58 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी में 32 लाख रुपये से अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की जाएगी। मणिमहेश यात्रा मार्ग पर 25 लाख रुपये से शौचालयों का निर्माण होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा त्रिलोचन महादेव में प्राथमिक स्कूल के लिए 11 लाख रुपये से खेल मैदान तैयार किया जाएगा। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत 3.30 लाख रुपये से अधिक राशि खर्च होगी। ग्राम पंचायत लोथल में 14 लाख रुपये से पंचायत भवन का नव-निर्माण होगा। इसके अलावा 32 लाख रुपये लोथल में सामुदायिक भवन का निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भरमौर विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से बजट की कमी के चलते कई विकास कार्य रुके हुए थे। क्षेत्र की 24 पंचायतों के लिए बने सामुदायिक स्वास्थ्य भवनों की मशीनरी और स्टाफ की कमी के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ज्वलंत समस्या को भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज ने कई बार सरकार के समक्ष उठाया और विधानसभा सदन में भी वह यह मुद्दा उठा चुके हैं। बावजूद इसके कहीं से भी कोई आस न मिलने पर आखिरकार विधायक ने दिल्ली में पहुंच कर एनएचपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
इस दौरान विधायक ने भरमौर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना और सीएसआर फंड शीघ्र जारी करने की मांग भी रखी। विधायक की मांग को स्वीकार करते हुए परियोजना प्रबंधन की ओर से बजट जारी कर दिया गया है।


एनएचपीसी की ओर से सीएसआर का बजट जारी किया गया है। यह बजट उनके विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और धार्मिक पर्यटन की राह में मील का पत्थर साबित होगा। इससे कई समय से अधर में लटके विकासात्मक कार्य अब आरंभ होंगे। डाॅ. जनक राज, विधायक, भरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed