फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chaugan echoed with the chants of 800 devotees.

Chamba News: 800 श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंज उठा चौगान

Sun, 13 Sep 2026 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 13 Sep 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Chaugan echoed with the chants of 800 devotees.
चंबा चौगान में जत्थों के साथ्ए आये श्रद्धालूओं से बात करते रामबन के विधायक अर्जुन सिंह।संवाद
जम्मू से चंबा पहुंचा जत्था, रामबण के विधायक अर्जुन सिंह भी शामिल, आज जाएंगे भरमौर
विज्ञापन

दो दिन भरमौर में पड़ाव के बाद हड़सर से शुरू होगी पैदल यात्रा, यात्रा को लेकर दिखा उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जम्मू से बाबा मणिमहेश के दर्शन की आस्था लेकर निकला 800 श्रद्धालुओं का जत्था रविवार को चंबा पहुंचा। जत्थे में जम्मू-कश्मीर के रामबण विधानसभा क्षेत्र के विधायक अर्जुन सिंह भी शामिल रहे।
श्रद्धालुओं के ऐतिहासिक चौगान पहुंचते ही बाबा भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में एक साथ पहुंचे यात्रियों ने शहर में लोगों का ध्यान भी अपनी ओर खींचा।
विज्ञापन

जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं ने बताया कि वे भगवान भोलेनाथ के दर्शन और मणिमहेश यात्रा के लिए जम्मू से रवाना हुए हैं। चंबा पहुंचने के बाद उन्होंने शहर के विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन किए और कुछ समय विश्राम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं का जत्था सोमवार को चंबा से भरमौर के लिए रवाना होगा। भरमौर में दो दिन ठहरने के बाद मौसम और यात्रा व्यवस्था को देखते हुए श्रद्धालु हड़सर की ओर बढ़ेंगे। वहां से पैदल मणिमहेश डल झील तक की कठिन चढ़ाई शुरू करेंगे।
जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर खासा उत्साह नजर आया। उन्होंने कहा कि मणिमहेश यात्रा उनके लिए केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि गहरी आस्था और विश्वास का विषय है। बाबा भोलेनाथ के दर्शन की लालसा उन्हें लंबा सफर तय कर चंबा तक खींच लाई है।

मणिमहेश यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर समेत देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं के जत्थे चंबा पहुंच रहे हैं। चंबा के बाद श्रद्धालु भरमौर और हड़सर होते हुए पैदल मणिमहेश धाम पहुंचते हैं। जम्मू से आए इस जत्थे ने भी जयकारों के बीच अपनी यात्रा आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed