{"_id":"5dbb0c138ebc3e01767f6e00","slug":"charas-hrtc-bus-one-arrested-in-koti-chamba-chamba-news-sml312615698","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर से पालमपुर जा रही बस में यात्री से पकड़ी 154 ग्राम चरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर से पालमपुर जा रही बस में यात्री से पकड़ी 154 ग्राम चरस
विज्ञापन
चंबा। भरमौर से पालमपुर जा रही बस में पुलिस ने यात्री से 154 ग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस को यह कामयाबी तब मिली जब पुलिस की टीम ने सरू के पास नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस की टीम वहां से आने जाने वाले सभी वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इस दौरान भरमौर से पालमपुर जा रही बस को भी चेकिंग के लिए रोका। निरीक्षण के दौरान बस में अंतिम सीट पर बैठे हुए भीम सिंह निवासी अनोयुंदा डाकघर तरेला पुलिस को देख घबरा गया। उसकी घबराहट को देख पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया। इस आधार पर पुलिस जब उसके सामान की तलाशी ली तो उसके बैग में 154 ग्राम चरस बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को जल्द कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने बस में चरस लेकर जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।