{"_id":"66fec76fb23ca20f3b057584","slug":"chanju-hospitals-ambulance-is-broken-patients-are-not-getting-benefits-chamba-news-c-88-1-ssml1004-134363-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चांजू अस्पताल की एंबुलेंस खराब, मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चांजू अस्पताल की एंबुलेंस खराब, मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ
Thu, 03 Oct 2024 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 03 Oct 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरवाला (चंबा)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को एंबुलेंस होने के बावजूद सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है। अस्पताल की एंबुलेंस खराब पड़ी है। इससे बीमारी, गर्भावस्था या दुर्घटना होने पर मरीजों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है।
यदि समय पर निजी वाहन भी न मिले तो मरीज दम तक तोड़ देते हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी में इस प्रकार की अव्यवस्था का सामना लोगों को उठाना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि अस्पताल की एंबुलेंस खराब पड़ी है। इसकी मरम्मत करने या नई एंबुलेंस भेजने को लेकर न कंपनी प्रबंधन और न ही स्वास्थ्य विभाग उचित प्रयास कर पाया है। इससे ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग की लचर सेवाओं को लेकर रोष है। ग्रामीणों ने साफ किया है कि यदि समस्या का समाधान जल्द न किया गया तो वे सड़कों पर उतरने पर मजबूर होंगे।
ग्रामीणों में विशाल ठाकुर, विक्रांत ठाकुर, साहिल महाजन, रवि महाजन, सोनू राजपूत, बिट्टू राम, केसर सिंह, संजीव कुमार, दलीप कुमार और प्रभिया राम ने बताया कि सीएचसी चूड़ी में स्वास्थ्य लाभ के लिए ग्राम पंचायत ब्रेही, लोथल, सुनारा, प्रीणा, राड़ी, गाण, कुनेड़, किलोड़, बलोठ, खुंदेल, गुराड़ और डुलाड़ा इत्यादि की करीब 90 हजार की आबादी निर्भर है। ऐसे में बीमारी या दुर्घटना के समय में उन्हें सीएचसी चूड़ी में स्थित एंबुलेंस सेवा का लाभ नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपन ठाकुर ने बताया कि चूड़ी में एंबुलेंस खराब पड़ी है। एनएचएम के तहत सेवा प्रदाता कंपनी से बात हुई है। उनसे दो नई एंबुलेंस देने को कहा गया है। मरीजों की सुविधा के लिए आसपास के स्टेशनों से एंबुलेंस मौके पर भेजी जाती है।
--