{"_id":"6a2ee5943b3d8dc62509915c","slug":"changing-weather-patterns-disrupt-health-balance-chamba-news-c-88-1-ssml1006-186642-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मौसम के बदले मिजाज से बिगड़ा सेहत का संतुलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मौसम के बदले मिजाज से बिगड़ा सेहत का संतुलन
Sun, 14 Jun 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
चुराह क्षेत्र में बढ़े सर्दी-जुकाम बौर बुखार से पीड़ित मरीज, तीसा अस्पताल में लग रहीं कतारें
रोजाना ओपीडी में आने वाले 100 मरीजों में से 50 मरीज मिल रहे हैं वायरल से पीड़ित
दवाओं का एडवांस स्टॉक मंगवाया, बच्चों को वायरल से बचाने की सलाह दे रहे डॉक्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। चुराह की बदलती ठंड और गर्मी के बीच मौसम ने जैसे सेहत की परीक्षा लेनी शुरू कर दी है।
तापमान में उतार-चढ़ाव का असर नागरिक अस्पताल तीसा की ओपीडी में हर दिन मरीजों की बढ़ती कतारों में साफ दिख रहा है। एक तरफ शरीर मौसम के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश कर रहा है, दूसरी तरफ वायरल संक्रमण बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को अपनी चपेट में ले रहा है। तापमान में बदलाव के कारण लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। तीसा अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
ओपीडी में आने वाले 100 मरीजों में से 50 मरीज वायरल का शिकार निकल रहे हैं। सर्दी-जुकाम और बुखार मरीजों में बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान शामिल हैं। चिकित्सक सामान्य लक्षणों वाले मरीजों को दवाई देकर घर भेज रहे हैं जबकि गंभीर रूप से वायरल से पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। रोजाना पांच से छह मरीज भर्ती हो रहे हैं। वायरल इन दिनों काफी तेजी से फैल रहा है। इसलिए चिकित्सक लोगों को इलाज के साथ जरूरी परामर्श भी दे रहे हैं। छोटे बच्चों को वायरल से बचाने की सलाह दी जा रही है।
उधर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषि पुरी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में वायरल से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। दवाइयों का स्टॉक एडवांस में उपलब्ध करवाया गया है। मरीजों के इलाज और देखभाल में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जा रही है। रोजाना नए मरीज भर्ती हो रहे हैं तो रोजाना मरीज स्वस्थ होकर घर भी जा रहे हैं। मौसम में हो रहे बार-बार बदलाव को ध्यान में रखकर लोगों को अपने खान पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
--