फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chances of change in Dalhousie Municipal Council

Chamba News: डलहौजी नगर परिषद में बदलाव के बने आसार

Thu, 06 Apr 2023 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 06 Apr 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Chances of change in Dalhousie Municipal Council
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी की नगर परिषद में भाजपा के सितारे जमीन में उतरते हुए नजर आने लगे हैं। प्रदेश में सत्ता के बदलते ही अब नगर परिषद डलहौजी में भी भारी उलटफेर देखने को मिल सकता है। डलहौजी नगर परिषद के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि वीरवार को कोरम के पूरा न होने के कारण नगर परिषद की बैठक को रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मौजूदा नगर परिषद भाजपा समर्थित हैं लेकिन भाजपा के पार्षदों ने बैठक से दूरी बनाकर झटका दिया है। इस कारण डलहौजी में चर्चाओं का बाजार गर्म है। डलहौजी में नौ वार्ड हैं। इनमें नगर परिषद के चुनावों के बाद भाजपा ने नौ में से आठ वार्डों में अपने पार्षद जीतने की बात कही थी लेकिन बाद में एक अन्य पार्षद ने कांग्रेस के पक्ष में अपना समर्थन दिया था। मौजूदा पार्षदों में से आठ भाजपा तो दो कांग्रेस समर्थित पार्षद हैं। वीरवार को हुए घटनाक्रम में भाजपा हाशिए पर आती नजर आ रही है। गौरतलब है कि मौजूदा नगर परिषद की कारगुजारी से स्थानीय लोग खफा चल रहे हैं। डलहौजी के कई प्रबुद्ध नागरिकों ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस नगर परिषद को बने दो सालों से ज्यादा समय हो गया है लेकिन डलहौजी शहर तब से गर्त में ही गया है। वहीं डलहौजी नगर परिषद की वीरवार की बैठक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के साथ वार्ड तीन और आठ से केवल दो महिला पार्षद ही मौजूद रहे। इससे कोरम पूरा न होने से बैठक को रद्द कर दिया गया जो डलहौजी नगर परिषद के इतिहास में पहली बार हुआ है। सूत्रों की मानें तो भाजपा के लगभग चार पार्षद पासा बदल सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस के छह और भाजपा के सिर्फ तीन पार्षद रह जाएंगे। कांग्रेस पार्टी से चार पार्षद मनोनीत भी किए जाएंगे जिससे कांग्रेस पार्षदों की संख्या और बढ़ जाएगी। गौरतलब है कि पिछले नगर परिषद के चुनावों के दौरान मौजूदा भाजपा के विधायक ने भाजपा के पिछले जीते हुए पार्षदों के खिलाफ ही अपना पैनल खड़ा कर दिया था। मात्र एक वोट से नगर परिषद पर कब्जा कर लिया था। अब आने वाले दिनों में नगर परिषद डलहौजी में क्या होने जा रहा है, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने कहा कि वीरवार को नगर परिषद की बैठक को कोरम पूरा न होने की वजह से रद्द करना पड़ा। इस बाबत जानकारी के लिए कोई भी पार्षद उपलब्ध नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed