{"_id":"68bf154a8aef60aa360d261a","slug":"chambas-health-institutions-get-relief-19-doctors-deployed-chamba-news-c-88-1-ssml1006-160399-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा के स्वास्थ्य संस्थानों को मिली राहत, 19 डॉक्टर तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा के स्वास्थ्य संस्थानों को मिली राहत, 19 डॉक्टर तैनात
Mon, 08 Sep 2025 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में लंबे समय से चल रही डॉक्टरों की कमी अब कुछ हद तक दूर होने जा रही है। सरकार ने जिले के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों में 19 डॉक्टरों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। प्रदेश में कुल 164 डॉक्टरों की नई तैनाती हुई है, जिनमें से 19 डॉक्टर आकांक्षी जिला चंबा को मिले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपिन ठाकुर ने बताया कि इन डॉक्टरों के ज्वाइन करने से ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। अब तक कई केंद्र बिना डॉक्टर के चल रहे थे, लेकिन जल्द ही मरीजों को नियमित स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने लगेंगी।
कहां मिलेगी नियुक्ति
स्वास्थ्य खंड किहार : 8 डॉक्टर (नागरिक अस्पताल किहार 3, सलूणी 3, पीएचसी सुंडला और वांगल में 1-1)
भरमौर : 3 डॉक्टर
किलाड़ : 1 डॉक्टर (पीएचसी पुर्थी)
पुखरी : 1 डॉक्टर (पीएचसी साहो)
तीसा : 3 डॉक्टर (नागरिक अस्पताल तीसा 2, पीएचसी झज्जाकोठी 1)
समोट : 3 डॉक्टर (पीएचसी छलाड़ी, मनूता और हुनेरा में 1-1)
विज्ञापन
कहां मिलेगी नियुक्ति
स्वास्थ्य खंड किहार : 8 डॉक्टर (नागरिक अस्पताल किहार 3, सलूणी 3, पीएचसी सुंडला और वांगल में 1-1)
भरमौर : 3 डॉक्टर
किलाड़ : 1 डॉक्टर (पीएचसी पुर्थी)
पुखरी : 1 डॉक्टर (पीएचसी साहो)
तीसा : 3 डॉक्टर (नागरिक अस्पताल तीसा 2, पीएचसी झज्जाकोठी 1)
समोट : 3 डॉक्टर (पीएचसी छलाड़ी, मनूता और हुनेरा में 1-1)