फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba's daughter writes a new story of heritage with colours

Chamba News: चंबा की बेटी ने रंगों से लिखी विरासत की नई कहानी

Sat, 16 May 2026 10:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 10:49 AM IST
विज्ञापन
Chamba's daughter writes a new story of heritage with colours
चंबा। जिले की एक युवा कलाकार आज राष्ट्रीय मंच पर हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिला रही है। ‘वन स्टेट वन आर्टिस्ट’ में चयनित होकर चित्रकार ज्योति नाथ ने न केवल अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, बल्कि सदियों पुरानी चंबा कलम कला को भी देशभर में नई चमक दी है। उनकी कलाकृतियों में पहाड़ों की संस्कृति, इतिहास और लोक जीवन के रंग इस तरह जीवंत हुए कि राष्ट्रीय स्तर पर हर किसी का ध्यान चंबा की कला पर टिक गया।
विज्ञापन

मनाली के नशाला गांव में आयोजित विशेष कला आयोजन में देशभर के चुनिंदा युवा कलाकारों के बीच ज्योति नाथ की कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। ज्योति नाथ ने अपनी कलाकृतियों में चंबा मिनिएचर पेंटिंग की उस ऐतिहासिक परंपरा को नई ऊर्जा दी, जिसकी पहचान 17वीं शताब्दी से जुड़ी है। बारीक ब्रश वर्क, प्राकृतिक रंगों और सूक्ष्म भावों से सजी यह कला हिमाचल की सांस्कृतिक धरोहर मानी जाती है। कृष्ण लीला, रागमाला और राजदरबार के दृश्यों को जिस जीवंतता और भावनात्मक गहराई के साथ ज्योति ने उकेरा, उसने वरिष्ठ कलाकारों को भी प्रभावित कर दिया। कला विशेषज्ञों ने कहा कि चंबा की पारंपरिक कला को अब एक नया युवा चेहरा मिल गया है, जो इसे राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की क्षमता रखता है। ज्योति नाथ ने तमिलनाडु के तंजौर कलाकार, राजस्थान के फड़ पेंटिंग विशेषज्ञ और पश्चिम बंगाल की पटचित्र कलाकार के साथ मिलकर एक साझा कलाकृति तैयार की। इस अनूठे कैनवास में चंबा की वादियां, तंजौर के भव्य मंदिर, राजस्थान की लोक संस्कृति और बंगाल की देवी दुर्गा एक साथ जीवंत नजर आईं। ‘वन स्टेट वन आर्टिस्ट’ में चयन के बाद ज्योति नाथ की सहयोगात्मक कलाकृतियों को देश की प्रतिष्ठित कला दीर्घाओं में प्रदर्शित किया जाएगा। इस उपलब्धि से चंबा सहित पूरे हिमाचल में खुशी की लहर है। चंबा जिला प्रशासन ने भी ज्योति नाथ को सम्मानित करने की घोषणा की है। एक से नौ मई तक आयोजित इस राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में देशभर के 38 युवा लोक एवं पारंपरिक कलाकारों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed