फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba's culture shines in Himalayan folk festival

Chamba News: हिमालयन लोक महोत्सव में चंबा की संस्कृति का जलवा

Mon, 13 Jan 2025 05:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 13 Jan 2025 05:47 AM IST
विज्ञापन
Chamba's culture shines in Himalayan folk festival
सिलीगुड़ी में हिमालयन लोक महोत्सव में सम्मान प्राप्त करते चंबा के लोक गायक सन्नू राम। -स्रोतः स
चंबा। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित हिमालयन लोक महोत्सव में चंबा की सांस्कृतिक धरोहर ने अपनी अमिट छाप छोड़ी। नाॅट ऑन मैप संस्था के चलो चंबा अभियान के तहत चंबा के लोक गायक सन्नू राम उर्फ बिट्टू प्रेमी ने चंबियाली गीतों से चंबा की संस्कृति को मंच पर जीवंत किया। शानदार प्रदर्शन के लिए जिला चंबा को महोत्सव में तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन

सिलीगुड़ी में इस महोत्स का आयोजन वर्णमाला परिवार और एक्ट संस्था द्वारा 10 से 12 जनवरी तक किया गया। इसमें हिमालयी क्षेत्र के लोक कलाकारों ने भाग लिया। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमंग ने बतौर मुख्यातिथि हिस्सा लिया और कलाकारों को सम्मानित किया। चंबा को तीसरा स्थान मिलने पर एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि भेंट की गई। ठठरी पश्चिम बंगाल ने पहला और नेपाल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

लोक गायक सन्नू राम उर्फ बिट्टू प्रेमी ने बताया कि उन्होंने बीते वर्ष फेस्टिवल के लिए ऑडिशन दिया था। इसके बाद उन्हें यह अवसर मिला। उन्होंने इसे विश्वस्तरीय फेस्टिवल बताया, जिसमें भारत के अलावा इटली, जर्मनी, फ्रांस और नेपाल जैसे देशों के कलाकारों ने भी हिस्सा लिया। नाॅट ऑन मैप संस्था के सह-संस्थापक मनुज शर्मा ने बताया कि महोत्सव में चंबा जिला को तीसरा पुरस्कार मिलना सौभाग्य की बात है। चलो चंबा अभियान के तहत चंबा की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए यह एक मील का पत्थर साबित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed