{"_id":"5f96f76a8ebc3e9bfa0cd781","slug":"chamba-women-died-due-to-corona-in-tanda-chamba-news-sml3496163166","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा की कोरोना संक्रमित महिला ने डीसीएच टांडा में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा की कोरोना संक्रमित महिला ने डीसीएच टांडा में तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले की कोरोना संक्रमित महिला की डीसीएच टांडा में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला शहर के चौंतड़ा मोहल्ले की रहने वाली और कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। उसे उपचार के लिए पहले कोविड अस्पताल चंबा में रखा गया था। मगर यहां महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था।
महिला निमोनिया और एआरडीएस बीमारी से भी ग्रसित थी। इसके चलते महिला को उपचार के लिए डीसीएच टांडा रेफर किया गया। रविवार देर शाम को महिला ने टांडा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद प्रोटोकॉल के तहत महिला का अंतिम संस्कार किया गया। 65 वर्षीय महिला की मौत के साथ जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजों का आंकड़ा 15 पहुंच गया है।
जिले में कोरोना संक्रमण से 15वीं मौत होने के साथ ही आठ नए कोरोना के मामले भी सामने आए हैं। वहीं पांगी के आवासीय आयुक्त भी संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा इसमें 32 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय व्यक्ति, 60 वर्षीय बुजुर्ग, 47 और 41 वर्षीय महिला, 38 व 60 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। इन्हें स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन
इसके अलावा 14 कोरोना संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है। अब जिले में कोरोना संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या 74 रह गई है। जबकि 1007 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा के कोरोना मरीज की टांडा में मौत हुई है। महिला चंबा शहर के चौंतड़ा मोहल्ले की रहने वाली थी।