फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba Veterans defeated Hamirpur by seven runs.

Chamba News: चंबा वेटरन ने हमीरपुर को सात रन से हराया

Sun, 13 Sep 2026 09:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 13 Sep 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
Chamba Veterans defeated Hamirpur by seven runs.
चौगान में मैत्रीपूर्ण मुकाबला, बलवीर की 79 रन की शानदार पारी
विज्ञापन

166 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 159 रन पर सिमटी हमीरपुर की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में चंबा वेटरन और हमीरपुर वेटरन के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मुकाबला खेला गया। इसमें चंबा वेटरन ने हमीरपुर वेटरन को सात रन से हराकर मुकाबला अपने नाम किया।
चंबा वेटरन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 166 रन बनाए। टीम की ओर से बलवीर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 79 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनके प्रदर्शन ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हमीरपुर वेटरन की टीम निर्धारित ओवरों में 159 रन ही बना सकी। हमीरपुर की ओर से पंकज कपूर ने 46 और अबरोल ने 20 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज लक्ष्य तक पहुंचाने में नाकाम रहे। इस तरह चंबा ने सात रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेंदबाजी में हमीरपुर की ओर से दिनेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट चटकाए। वहीं, चंबा वेटरन की ओर से दर्शन ने दो विकेट हासिल किए। मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय दिया।

प्रतियोगिता के आयोजक मेजर एससी नैय्यर ने बताया कि चंबा की वेटरन टीम पिछले कई वर्षों से अन्य जिलों की वेटरन टीमों के साथ मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मुकाबले खेलती आ रही है। इन मैचों का उद्देश्य खिलाड़ियों को खेल से जोड़े रखना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed