फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba two staff nurses with 11 corona positive

मेडिकल कॉलेज चंबा की दो स्टाफ नर्सों सहित 11 लोग कोरोना के शिकार

Sun, 30 Aug 2020 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
chamba two staff nurses with 11 corona positive
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा की दो स्टाफ नर्सों और एक तीन साल की बच्ची समेत 11 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

तीन साल की बच्ची स्टाफ नर्स की बेटी है, जो मां के संपर्क में आने से संक्रमित हुई है। अस्पताल स्टाफ के कोरोना संक्रमित आने के बाद पूरे मेडिकल कॉलेज में एहतियातन तौर पर सैनिटाइज करवाया गया है। सभी संक्रमितों के 27 और 28 अगस्त को सैंपल लिए गए थे। इनकी रिपोर्ट रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय पहुंची।
इसमें 11 लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद सभी संक्रमितों को कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट कर दिया गया है। नए मामले आने के बाद जिले में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 84 हो गई है। जबकि अभी तक 415 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इसमें 326 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

11 कोरोना पॉजिटिव केस 27 और 28 अगस्त को पेंडिंग सैंपलों की रिपोर्ट में सामने आए हैं। इसमें 27 अगस्त को पेंडिंग सैंपलों में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इसमें 31 वर्षीय व्यक्ति, 30 वर्षीय व्यक्ति, 59 वर्षीय महिला, 38 और 33 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। जबकि 28 अगस्त को पेंडिंग सैंपलों में दो स्टाफ नर्सें और एक अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक स्टाफ नर्स की तीन वर्षीय बच्ची कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा 28 अगस्त के पेंडिंग बचे सैंपलों में साठ वर्षीय महिला और 67 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा मेडिकल कॉलेज की दो स्टाफ नर्सों समेत 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हें उपचार के लिए कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट किया जा चुका है।

इनसेट
मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्सों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पूरे अस्पताल को सैनिटाइज किया गया, जिससे मरीजों और स्टाफ को संक्रमण के किसी प्रकार के खतरे से बचाया जा सके। स्टाफ नर्सों के संपर्क में आए कर्मचारियों को भी होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed