फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba two injured by bear in khani bharmour chamba

खणी पंचायत में भालू ने हमला करके दो लोग किए गंभीर घायल

Mon, 08 Jun 2020 05:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
chamba two injured by bear in khani bharmour chamba
भरमौर (चंबा)। भरमौर की खणी पंचायत के गांव जकडौता में खेतों में काम कर रहे दो लोगों को भालू ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायलों में एक महिला और पुरुष शामिल हैं। वह रविवार शाम को खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान जंगल से एक भालू खेतों में आ पहुंचा। उसने अचानक दोनों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

भालू के हमले में महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, और उन्होंने शोर मचाकर भालू को वहां से भगाया। हादसे के बाद दोनों को उपचार के लिए भरमौर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला को चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जबकि घायल पुरुष का इलाज भरमौर में चल रहा है। घायलों की पहचान मस्तराम पुत्र घनिया राम और जानकी देवी पत्नी बृजलाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भालू ने पहले मस्तराम पर हमला किया इसके बाद जानकी देवी को लहूलुहान करदिया। चिंता की बात यह है कि भरमौर की आसपास की पंचायतों में भालू के हमले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं।

एक दिन पहले भी एक व्यक्ति भालू के हमले में घायल हुआ है। स्थानीय लोग भालू के हमलों से काफी सहमे हुए हैं। लोगों ने वन विभाग से मांग की कि भालुओं को गांव से दूर रखने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed