फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba-Tissa route restored for small vehicles

Chamba News: चंबा-तीसा मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल

Mon, 04 Mar 2024 03:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 03:42 PM IST
विज्ञापन
Chamba-Tissa route restored for small vehicles
विज्ञापन


13 घंटे बाद मिली राहत, बड़े वाहनों के लिए इंतजार

भूस्खलन की वजह से बढ़ी लोगों की परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
तीसा (चंबा)। चंबा-तीसा मार्ग 13 घंटे बाद आखिरकार छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गया। मार्ग को बड़े वाहनों के लिए बहाल करने में अभी दो से चार दिन का समय लग सकता है। रविवार देररात 12:00 बजे मूसलाधार बारिश के चलते चंबा-तीसा मुख्य मार्ग फोगलत, रखालू माता मंदिर, तीसा पुल, पंगोला नाला, चांजू नाला, कल्हेलसंघी ढाबा, गत्तीघार और ईंट नाला में भारी भूस्खलन से आवाजाही के लिए बंद पड़ गया। मध्यरात्रि के बाद बारिश में मार्ग को यातायात के लिए सुचारु करवाना चुनौती बना रहा। लिहाजा, सोमवार सुबह मौसम के करवट बदलते ही विभागीय मशीनरी और लेबर सड़क को बहाल करने में जुट गई। कई जगह तो धूप खिलने के बाद पहाड़ी से अचानक गिरने वाले पत्थरों और मलबे की जद में आने से लेबर के कर्मी बाल-बाल बचे। खैर, दोपहर 1:00 बजे के करीब विभाग ने चंबा-तीसा मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल करवाकर राहत प्रदान की।

उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि चंबा-तीसा मुख्य मार्ग जगह-जगह पर भूस्खलन, चट्टानें गिरने और सड़क धंसने से बंद पड़ गया था। दोपहर तक मार्ग को छोटे वाहनों के लिए बहाल करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मार्ग बड़े वाहनों के लिए बहाल करवाने में विभाग को समय लगेगा। विभागीय टीमें जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed