{"_id":"6a6c1f4a45d83fb00002a427","slug":"chamba-siul-river-girl-drowned-body-found-jaldi-kihar-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भेड़-बकरियां चराने गई 19 वर्षीय युवती सियुल नदी में बही, रातभर सर्च के बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भेड़-बकरियां चराने गई 19 वर्षीय युवती सियुल नदी में बही, रातभर सर्च के बाद मिला शव
Fri, 31 Jul 2026 09:36 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 31 Jul 2026 09:36 AM IST
सार
चंबा जिले के किहार क्षेत्र में भेड़-बकरियां चराने गई 19 वर्षीय शबनम का पैर फिसलने से वह सियुल नदी के तेज बहाव में बह गई। सूचना के बाद पुलिस, आईटीबीपी और अग्निशमन विभाग ने पूरी रात सर्च अभियान चलाया। शुक्रवार सुबह जलडी के पास नदी से युवती का शव बरामद किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चंबा के किहार में सियुल नदी में डूबने से युवती की मौत।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के किहार क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय युवती की सियुल नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान शबनम पुत्री गुलाम नबी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शबनम भेड़-बकरियां चराने के लिए नदी किनारे गई थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सियुल नदी के तेज बहाव में बह गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, अग्निशमन विभाग, आईटीबीपी के जवान, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
थाना प्रभारी किहार जगवीर सिंह के नेतृत्व में पूरी रात सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह जलडी के पास सियुल नदी से युवती का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
विज्ञापन