फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba-Saluni road remained closed for 3 hours due to rock fall near Dhargala

Chamba News: धारगला के पास चट्टान गिरने से 3 घंटे बंद रहा चंबा-सलूणी मार्ग

Sun, 21 Jul 2024 09:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 21 Jul 2024 09:49 PM IST
विज्ञापन
Chamba-Saluni road remained closed for 3 hours due to rock fall near Dhargala
चंबा-सलूणी मार्ग पर धारगला छतयेऊ मंदिर के पास भूस्खलन से बंद पड़े रास्ते को पार करते लोग।संवाद
चंबा। चंबा-सलूणी मार्ग पर धारगला के समीप भूस्खलन के कारण तीन घंटे तक यातायात ठप रहा। इसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह करीब सात बजे मार्ग पर बड़ी चट्टान गिर गई।
विज्ञापन

मार्ग बंद होने की सूचना लोगों ने लोक निर्माण विभाग को दी। विभागीय मशीनरी ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को बहाल किया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मार्ग बंद होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उक्त स्थान पर सुबह करीब सात बजे भारी-भरकम भूस्खलन हुआ। इससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। गनीमत यह रही कि जिस वक्त भूस्खलन हुआ, उस वक्त कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था। अन्यथा, बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों में रमेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, देविया राम, राज कुमार, रोशन लाल, दलीप सिंह और प्रवीण कुमार ने कहा कि भूस्खलन के कारण वे अपने गंतव्य तक देरी से पहुंचे। बताया कि सुबह सात बजे से लेकर दस बजे तक उन्हें मार्ग बहाल होने का इंतजार करना पड़ा। वहीं, दूसरी तरफ लोक निर्माण विभाग की ओर से भी वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने वाहन चालकों से आह्वान किया है कि बरसात के मौसम में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के मार्गाें से ध्यानपूर्वक आवाजाही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


--लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अंशुल ठाकुर ने बताया कि मार्ग बंद होने बारे सूचना मिली थी। कहा कि मौके पर मशीनरी भेजी गई। दस बजे मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed