फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba panchyat election women cast higher vote to men

चंबा में मतदान में महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे

Thu, 21 Jan 2021 10:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
chamba panchyat election women cast higher vote to men
कियाणी पंचायत में वोट डालने के लिये लगी महिला मतदाताओं की लंबी लाईन। - फोटो : Chamba
चंबा। पंचायती राज संस्थाओं के लिए अंतिम चरण के लिए हुए चुनाव में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों में पहुंचकर वोट डाला। यही वजह थी कि दोपहर दो बजे की मतणना के अनुसार महिलाओं ने पंचायत प्रतिनिधि चुनने के लिए अधिक संख्या में आकर मतदान किया। भले ही कतारों में खड़े होकर महिलाओं ने वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। लेकिन, महिलाएं मतदान करने को उत्साहित दिखीं। खैर, दोपहर दो बजे तक जिले के पांच ब्लॉकों में 62.58 प्रतिशत मतदान हो चुका था। इसमें महिलाओं की तादात पुरुषों की अपेक्षा काफी अधिक रही।
विज्ञापन

इसके तहत भटियात ब्लॉक में 26994 मतदाताओं, चंबा ब्लॉक में 18775 मतदाताओं, मैहला ब्लॉक में 20442 मतदाताओं, सलूणी ब्लॉक में 17879 मतदाताओं और तीसा ब्लॉक में 18227 मतदाताओं के हाथ चुनाव में उतरे प्रत्याशियों का भविष्य रहा। जिले के पांचों ब्लॉकों में जहां सुबह दस बजे तक 17.5 प्रतिशत तक मतदान हुआ। इसमें 10224 महिलाओं तो 17904 पुरुष मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर 12 बजे तक 39.34 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

मतदान करने वालों में महिलाओं का आंकड़ा 21559 पहुंच गया वहीं, 18690 पुरुषों ने अपने पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में वोट डाले। 12 बजे से लेकर दो बजे तक मतदान ने रफ्तार पकड़ी और 62.58 प्रतिशत लोग वोट डाल चुके थे। इसमें 36356 महिलाएं तो वहीं 27674 पुरुष शामिल थे।

बनीखेत के पुखरी में वोट डालने के लिये लाईन में खड़े मतदाता।

बनीखेत के पुखरी में वोट डालने के लिये लाईन में खड़े मतदाता।- फोटो : Chamba

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed