फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba. Panchayat Ghar and five houses in remote Purthi village of Pangi Assembly Constituency

पांगी की दुर्गम गांव पुर्थी में अग्निकांड में दो कमान स्वाह, लाखों का नुक्सान

Tue, 17 May 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Chamba. Panchayat Ghar and five houses in remote Purthi village of Pangi Assembly Constituency
पांगी के पुर्थी में अाग से जला मकान। संवाद - फोटो : Chamba
चंबा। पांगी विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ पुर्थी गांव में पंचायत घर और पांच मकान
विज्ञापन

अग्निकांड की भेंट चढ़ गए। पंचायत घर में रखे सामान सहित 60 प्रतिशत रिकॉर्ड भी राख हो गया। भीषण अग्निकांड में प्रेम भगत, राज कुमार, भीम सिंह, सतीश कुमार पुत्र लक्ष्मण और मोती राम पुत्र बृजलाल के मकान जले हैं। अग्निकांड में पांच प्रभावित परिवारों को लाखों का नुकसान हुआ है।
हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मकान से उठती आग की लपटों को देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे कर आग को बुझाने के कार्य में जुट गए। वहीं सूचना मिलने के बाद मंगलवार सुबह उपमंडलाधिकारी पांगी की अगुवाई में प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और प्रभावितों को फौरी राहत दी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मकान में क्वार्टर लेकर रह रहे जीत सिंह पुत्र ज्ञान चंद और टेक चंद पुत्र जगदेव निवासी कुलाल का सारा सामान जलकर राख हो गया। मकान में लगी आग के धुएं की गंध से परिवार के सदस्य उठ गए। उनकी चिल्लाने की आवाजें सुन ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने पानी और मिट्टी से आग बुझाने का कार्य आरंभ किया लेकिन प्रचंड आग के आगे वे सभी बेबस रहे। प्रभावित पड़ोसियों के घरों में शरण लेकर रहने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांगी प्रशासन की ओर से प्रेम भगत पुत्र लक्ष्मण दास, मोती राम पुत्र बृज लाल को बीस-बीस हजार रुपये फौरी राहत प्रदान की गई जबकि राज कुमार, भीम सिंह और सतीश कुमार ने फौरी राहत लेने से मना कर दिया।
उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि पांगी में भीषण अग्निकांड हुआ है। इसकी जानकारी एकत्रित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed