फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba news election news 83.26 percent votinng cast

चंबा में 83.26 फीसदी मतदान

Thu, 21 Jan 2021 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
chamba news election news 83.26 percent votinng cast
बैली पंचायत में मतदान करने के बाद खुश बुजुर्ग महिला मतदाता। - फोटो : Chamba
चंबा। पंचायतीराज संस्थाओं के लिए होने वाले चुनाव के तीसरे चरण में मतदाताओं ने पंचायत के नए प्रतिनिधियों को चुनने के लिए उत्साह दिखाया। लोग सुबह से ही मतदान केंद्रों में वोट डालने के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे। हालांकि सुबह मतदान की रफ्तार कम रही, लेकिन जैसे जैसे दिन चढ़ता गया मतदान ने भी रफ्तार पकड़ना शुरू कर दी। यही वजह है कि शाम तक 83.26 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

तीसरे चरण में जिले की 83 पंचायतों के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। इसके साथ एक माह से चल रही चुनावी सरगर्मियों पर भी विराम लग गया है। चुनावी दंगल में जिले से हजारों प्रत्याशी भाग्य आजमाने के लिए उतरे थे। पांच ब्लॉकों में चली मतदान प्रक्रिया में हर वर्ग के लोगों ने भाग लिया। बुजुर्ग, युवा, महिलाओं और पुरुषों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर मतदान किया।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पोलिंग स्टेशनों पर कोविड-19 की गाइडलाइन को मद्देनजर रखते हुए सामाजिक दूरी का अनुसरण करने के लिए घेरे बनाए गए थे। वहीं मतदान करने से पूर्व हर वोटरों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। आशा वर्कर और आंगनबाड़ी वर्करों ने इस दौरान मतदाताओं के हाथ सैनिटाइज करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे चरण में ब्लॉक चंबा, तीसा, मैहला, सलूणी और भटियात ब्लॉकों की 83 पंचायतों के चुनाव हुए। तीसरे चरण के लिए हुए मतदान में सुबह आठ बजे से लेकर दस तक 17.5 प्रतिशत, दस से 12 बजे तक 39.34 प्रतिशत, 12 बजे से लेकर दो बजे तक 62.58 प्रतिशत मतदान हुआ। चंबा ब्लॉक की तीन पंचायतों, सलूणी की तीन पंचायत सहित तीसा की चार पंचायतों में देर शाम तक मतदान प्रक्रिया जारी रही। इससे मतगणना में भी समय लगा।

जाली मत डालने की हुई चर्चा
चंबा ब्लॉक के कोलहड़ी पंचायत के एक पोलिंग स्टेशन में एक व्यक्ति का मत किसी अन्य युवक के डालने को लेकर अफवाह उड़ी। इसकी सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारी ने पोलिंग में इस संदर्भ में पूरी तफ्तीश की। जांच करने पर यह अफवाह गलत पाई गई।

खज्जियार के कोहलड़ी में वोट डालने के लिये लगी महिला वोटरों की लाईन।

खज्जियार के कोहलड़ी में वोट डालने के लिये लगी महिला वोटरों की लाईन।- फोटो : Chamba

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed