फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba News Dr Dharam of Pangi became the first urologist

Chamba News: पांगी के डॉ. धर्म ने पूरे हिमाचल में चमकाया घाटी का नाम, बने पहले यूरोलॉजिस्ट

Mon, 03 Jun 2024 06:32 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा) Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 03 Jun 2024 06:32 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी के रहने वाले डॉक्टर धर्म ने पांगी घाटी का नाम रोशन किया है। डॉक्टर धर्म जनजातीय क्षेत्र पांगी के पहले यूरोलॉजिस्ट बने हैं। 
 

विज्ञापन
Chamba News Dr Dharam of Pangi became the first urologist
पांगी के रहने वाले चिकित्सक धर्म। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी के रहने वाले चिकित्सक धर्म ने सुपर स्पेशलिटी की परीक्षा पास करके प्रदेशभर में पांगी घाटी का नाम रोशन किया है। एम्स दिल्ली की ओर आयोजित आईएनआईएसएस सुपर यूरोलॉजी स्पेशलिटी में दूसरा रैंक हासिल करने वाले चिकित्सक धर्म जनजातीय क्षेत्र पांगी के पहले यूरोलॉजिस्ट बने हैं। वे चिकित्सक पांगी घाटी की फिंडरु पंचायत के एक छोटे से गांव फिंडपार के रहने वाले हैं। बेटे की कामयाबी के बाद घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

विज्ञापन


डॉ. धर्म ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाई-बहनों को दिया है। डॉ. धर्म के पिता भागशरण लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। डॉ. धर्म ने बताया कि अखिल भारतीय आयु विज्ञान संस्थान यानी एम्स दिल्ली की ओर से आयोजित आईएनआईएसएस सुपर यूरोलॉजी स्पेशलिटी में उन्होंने दूसरा रैंक हासिल किया है। अब डॉक्टर धर्म एम्स नई दिल्ली में और ऋषिकेश एम्स में प्रशिक्षण लेंगे।
विज्ञापन


डॉ. धर्म की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक पाठशाला फिंडपार में हुई, जबकि दसवीं तक की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साच पांगी में हुई। उसके बाद जमा दो की परीक्षा पालमपुर से उत्तीर्ण की। उसके बाद एमबीबीएस और जनरल सर्जन की पढ़ाई आईजीएमसी शिमला से पूरी की। उन्होंने बताया कि उसके बाद वे लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में ढाई साल से सीनियर रेजिडेंस की पढ़ाई कर रहे हैं। साथ ही उच्च अध्ययन की तैयारी भी जारी रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed