फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba news,65 thousand award to best performing volunteers

बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवियों को मिलेगा 65 हजार पुरस्कार

Mon, 08 Feb 2021 10:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
chamba news,65 thousand award to best performing volunteers
चंबा। युवा विकास उन्मुख स्वैच्छिक गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं और नोडल क्लबों को 65 हजार नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए पात्र स्वयंसेवी संस्थाओं और नोडल क्लबों को पुलिस लाइन बारगाह स्थित जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कार्यालय (डीएसओ) में आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी प्रदीप धीमान ने बताया कि राज्य युवा बोर्ड द्वारा जनवरी 2020 से 31 मार्च 2020 तक युवा विकास उन्मुख स्वैच्छिक गतिविधियों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली संस्थाओं को सम्मानित करना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

योजना के तहत राज्य स्तर पर राष्ट्रीय सामाजिक सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले युवा क्लबों को 65 हजार प्रथम, 50 हजार द्वितीय तथा 35 हजार तृतीय नकद पुरस्कार दिया जाएगा। योजना के तहत सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1980 में पंजीकृत युवा संस्थाएं पात्र होंगी। आवेदनकर्ता युवा संस्था संबंधित गतिविधियों में आवेदन वर्ष से तीन वर्ष पूर्व से कार्यरत होनी चाहिए। स्वैच्छिक संस्था और नोडल क्लबों द्वारा प्रदेश में किए गए कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिला चंबा से संबंधित पात्र स्वयंसेवी संस्थाएं और नोडल क्लब अपने कार्यों से संबंधित रिपोर्ट संस्था की पंजीकरण संख्या सहित जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी चंबा के कार्यालय में 15 फरवरी से जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed