{"_id":"6022c1808ebc3e6fd71ace5d","slug":"chamba-nese-soon-submit-details-of-orphans-deputy-commissioner-chamba-news-sml360412965","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द प्रस्तुत करें अनाथ बच्चों का ब्योरा : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द प्रस्तुत करें अनाथ बच्चों का ब्योरा : उपायुक्त
विज्ञापन
चंबा। उपायुक्त डीसी राणा ने जिला बाल संरक्षण अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को जिले के अनाथ बच्चों की सूची तैयार कर जल्द प्रस्तुत करने के आदेश दिए है। उपायुक्त मंगलवार को जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह सूची तहसील वार होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के माध्यम से यह शत-प्रतिशत सुनिश्चित बनाया जाए कि भूमि का इंतकाल संबंधित अनाथ बच्चे के पक्ष में समय पर हो। जिला में ऐसे बच्चों की सूची भी तैयार किया जाए जिन्हें मदद या सुरक्षा की नितांत आवश्यकता है। उपायुक्त ने बताया कि जिले के सभी एसडीएम को भी निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने कार्य क्षेत्र के अधीन संचालित बाल-बालिका आश्रमों का नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
साहो स्थित बाल आश्रम प्रभारी द्वारा आश्रम में रहने वाले बच्चे को आपात स्थिति में जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल को ले जाने के लिए प्रयुक्त वाहन पर किए गए खर्च की एवज में कम राशि मिलने के मुद्दे पर उपायुक्त ने जिला बाल संरक्षण अधिकारी को कहा कि शेष राशि को रेडक्रॉस से अदा करने संबंधी मामला भेजा जाए।
चिल्ली में संचालित बालिका आश्रम को अस्थायी तौर पर चंबा स्थानांतरित करने के मामले पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को तत्परता के साथ भवन के मरम्मत कार्य को पूरा करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा तीसा में बनने वाले बालिका आश्रम भवन का निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि इस मामले को राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के प्रबंधन के साथ भी अविलंब उठाया जाए। उन्होंने आश्रम प्रभारियों को कहा कि वे आश्रम की मूलभूत जरूरतों और उपलब्ध सुविधाओं व संसाधनों की समीक्षा करने के बाद अपनी आवश्यकताओं की सूची तैयार करके प्रस्तुत करें। बाल आश्रम साहो में रहने वाले बच्चों के लिए ग्यारहवीं और बारहवीं की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहो में ही करने के मुद्दे पर उपायुक्त ने कहा कि इस मामले को विभाग के शिमला स्थित निदेशालय के साथ उठाने को लेकर मसौदा तैयार किया जाए।