फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba nagar parishad

अब शहर के हरेक घर मालिक को सफाई कर्मचारी को देना ही होगा कूड़ा-कचरा

Wed, 27 May 2020 08:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
chamba nagar parishad
चंबा। नगर परिषद चंबा के तहत आने वाले हर हाउस होल्डर को अब घरों से निकलने वाला कचरा सफाई कर्मचारियों को हर हाल में देना होगा। अगर कोई हाउस होल्डर सफाई कर्मचारी को कूड़ा-कचरा न देकर सार्वजनिक स्थान या नालियों में फेंकता है, तो उसे नगर परिषद चंबा पांच सौ रुपये जुर्माना लगाएगी। शहर को साफ सुथरा रखने के साथ-साथ पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए नगर परिषद ने इसको लेकर यह निर्देश जारी किए हैं। मकान मालिक को घरों से कूड़ा-कचरा एकत्रित करने वालों को प्रति माह 50 रुपये देने होंगे। बता दें कि शहर के कई वार्डों में नगर परिषद ने डोर-टू-डोर कूड़ा-कचरा एकत्रित करने की योजना का प्रारूप तैयार किया है। इसके तहत नगर परिषद ने शहर के बाशिंदों को इसके लिए व्यक्तिगत तौर पर जागरूक किया जा रहा है। शहर में योजना की विस्तृत जानकारी देने के बाद इस योजना को पूरे नगर में लागू किया गया है। इसके तहत शहर के प्रत्येक घर, दुकान, बैंक, सरकारी एवं गैर सरकारी, व्यावसायिक एवं शिक्षण संस्थानों से नगर परिषद के नियुक्त सफाई कर्मचारियों को ही कूड़ा-कचरा देने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

सूखा और गीला कचरा करना होगा अलग
इसके तहत प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर और कार्यालयों में गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखना होगा। इतना ही नहीं शहर के बाशिंदों पर कूड़ा और पॉलीथिन जलाने पर भी पाबंदी लगाई गई है। इसके बावजूद भी अगर कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थलों, नालियों में कूड़ा-कचरा फेंकता या कूड़ा और पॉलीथिन जलाते पाया जाता हैं, तो उसके खिलाफ नगर परिषद अधिनियम 1994 के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करने वालों को 50 रुपये प्रतिमाह और अन्य व्यावसायिक एवं संस्थानों में प्रस्तावित शुल्क लिया जाएगा। कुल मिलाकर नगर परिषद चंबा ने अमल में लाई गई मुहिम का मुख्य मकसद शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है।
विज्ञापन

इनसेट
नगर परिषद चंबा के 11 वार्डों के तहत 25 हजार की आबादी गुजर बसर करती है। शहर में करीब 4 हजार मकान शामिल हैं। ऐसे में डोर-टू-डोर कूड़ा-कचरा एकत्रित करने की योजना के सफल होने से शहर स्वच्छ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
कोविड-19 संकट में जहां सफाई कर्मचारियों को कोरोना योद्धाओं का तगमा दिया गया है। वहीं, शहर चंबा के कई मोहल्लों में सफाई व्यवस्था का काम देख रही महिलाओं के साथ लोगों से अभद्रता करने की शिकायतें भी आ रही है। इस बारे में सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदार और नप अध्यक्ष तक को भी अवगत करवाया है। सुपरवाइजर लता ने बताया कि महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले लोगों पर पुलिस में एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।

इनसेट
नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि स्वच्छ और सुंदर चंबा बनाने के लक्ष्य को लेकर ही नगर परिषद चंबा ने शहर के प्रत्येक घर से सफाई कर्मचारी ने कूड़ा-कचरा एकत्रित करने की जिम्मेवारी दी गई है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति सफाई कर्मचारी को कूड़ा-कचरा न देकर सार्वजनिक स्थल पर फेंकता है, तो उन्हें जुर्माना जड़ा जाएगा। इसके तहत बाकायदा नगर परिषद चंबा से लोगों को व्यक्तिगत तौर पर जागरूक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed