फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba Municipal Council President and Vice-President's posts at risk.

Chamba News: चंबा नप के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की कुर्सी को खतरा

Wed, 14 Oct 2026 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Chamba Municipal Council President and Vice-President's posts at risk.
चंबा। नगर परिषद चंबा की राजनीति में हटनाला वार्ड के पार्षद विजय कुमार के भाजपा में शामिल होने से सियासी हलचल तेज हो गई है। उनके इस फैसले से कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष भुवनेश्वरी गुलाटी और उपाध्यक्ष जितेंद्र सूर्या के सामने राजनीतिक चुनौती बढ़ गई है। नगर परिषद में बदले समीकरणों के बीच अब दोनों दलों की रणनीति पर निगाहें टिक गई हैं। नगर परिषद के 11 वार्डों में कांग्रेस और भाजपा समर्थित पांच-पांच पार्षद जीते थे, जबकि विजय कुमार की भूमिका निर्णायक रही थी। जून में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को सात-सात मत मिले थे, जबकि भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को पांच-पांच मत प्राप्त हुए थे। अब विजय कुमार के भाजपा में शामिल होने से दोनों दलों के समर्थित पार्षदों की संख्या पांच-पांच हो गई है। विजय कुमार ने भाजपा में शामिल होने के पीछे नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने की बात कही है। उनका आरोप है कि सदर विधायक से उन्हें सहयोग मिलता रहा, लेकिन नगर परिषद के शीर्ष पदाधिकारियों ने उन्हें नजरअंदाज किया। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने भाजपा का दामन थामने का फैसला लिया।
विज्ञापन

सत्ता के समीकरणों पर नजर
विजय कुमार के पाला बदलने से भाजपा को नगर परिषद में अपना समर्थन बढ़ाने का अवसर मिला है, जबकि कांग्रेस समर्थित नेतृत्व के सामने पार्षदों के बीच तालमेल बनाए रखने की चुनौती खड़ी हुई है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर संभावित बदलाव को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, केवल पार्षदों की संख्या बराबर होने से पदों पर बदलाव तय नहीं होता। इसके लिए नियमानुसार प्रक्रिया और पार्षदों का समर्थन महत्वपूर्ण होगा। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में नगर परिषद की राजनीति क्या करवट लेती है। नियमों के अनुसार एक साल तक कांग्रेस की नगर परिषद रहना तय है। इसके बाद भाजपा समर्थित पार्षद बदलाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed