फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba mehla people not get vegitable

शेड्यूल जारी कर लोगों को बुलाया, सब्जी देने वाले ही नहीं पहुंचे

Thu, 09 Apr 2020 09:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
chamba mehla people not get vegitable
चंबा। विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत कुठेड़ में लोगों सस्ती सब्जी लेकर आने वाली प्रशासन की गाड़ी का इंतजार करते रहे। मगर यह गाड़ी दोपहर तक नहीं पहुंची।
विज्ञापन

इसके बाद लोग निराश होकर घरों को लौट गए। हालांकि प्रशासन ने इसको लेकर बाकायदा शेड्यूल जारी किया था। पंचायत के मुताबिक सब्जी लेकर गाड़ी सुबह दस बजकर पचास मिनट पर पहुंचनी थी। मगर यह गाड़ी दोपहर तक भी नहीं पहुंची।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से विकास खंड अधिकारी मैहला को इस बारे में आदेश दिए गए थे। जबकि पंचायत सचिव की ओर से ग्रामीणों को एकत्रित होने के लिए कहा गया था। इसको देखते हुए ग्रामीण भी सब्जियों की खरीद करने के लिए बैग लेकर पहुंच गए। मगर घंटों इंतजार करने के बाद भी उन्हें सस्ती सब्जी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण राजकुुमार, भीम सिंह, सुरेश कुमार, राकेश कुमार, घिंद्र सिंह, मान सिंह, योगराज, महिंद्र सिंह, देव प्रकाश, रिंकू राम, बबलू राम, रविंद्र कुमार, बंटी कुमार, गोपाल सिंह, उमेश कुमार और रोहित कुमार का कहना है कि इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि यह पंचायत दूर-दराज की है। यहां प्रशासन को सब्जियों की आपूर्ति करनी चाहिए।
ग्राम पंचायत कुठेहड़ के उपप्रधान लेखराज ने बताया कि काफी संख्या में ग्रामीण सब्जियों की खरीद करने के लिए पहुंचे थे। ब्लॉक कार्यालय की ओर से बाकायदा शेड्यूल तैयार किया गया था। लेकिन, गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच पाई। ऐसे में लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।

इनसेट
बीडीओ मैहला प्रोवेशनर अमित ने बताया कि हमने टाइमिंग नहीं दी है। इसके लिए पंचायत वार रूट बनाया है, जो रूट बनाया है, उसे पंचायत सचिवों ने टाइमिंग समझ लिया। इस वजह से असमंजस पैदा हुआ। वीरवार को करियां, भड़ियांकोठी, रजेरा और गागला में सब्जी की आपूर्ति की गई। हर पंचायत में औसतन 120 से 150 लोगों को हरी सब्जियां पहुंचाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed