फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba medical college

चंबा मेडिकल कॉलेज में लगेगा तीसरी ऑक्सीजन प्लांट

Sat, 05 Feb 2022 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Chamba medical college
मेडिकल कॉलेज चंबा में बने आक्सीजन प्लांट पर निरीक्षण के दौरान उपायुक्त डीसी राणा व स्वास्थ्य वि? - फोटो : Chamba
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में नया पीएसए प्लांट स्थापित किया जा रहा है। अब चंबा मेडिकल कॉलेज के पास तीन ऑक्सीजन प्लांट हो गए हैं। नए ऑक्सीजन प्लांट की खासियत यह है कि यह प्लांट दोगुना क्षमता वाला है। मौजूदा समय में जो ऑक्सीजन प्लांट एक दिन में 80 ऑक्सीजन सिलिंडर तैयार कर रहा है। उसकी तुलना में नया प्लांट 150 ऑक्सीजन सिलिंडर तैयार करेगा।
विज्ञापन

इसे संचालित करने के लिए कंपनी के कर्मचारी डट गए हैं। आने वाले दिनों में यह प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा। बिजली कनेक्शन लेने के लिए प्रबंधन ने बिजली बोर्ड के पास आवेदन कर दिया है। प्लांट को चलाने के लिए अलग ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। इसके लिए बिजली बोर्ड को जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को प्लांट की मशीनें चंबा पहुंचीं,जिन्हें क्रेन के जरिये अस्पताल के बाहर ट्राले से उतारा गया। मशीनों को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से उतारने के लिए एसडीएम चंबा भी मौके पर पहुंचे। मेडिकल कॉलेज के अधिकारी भी वहां मौजूद रहे। कोरोना की तीसरी लहर में चंबा जिले के मरीजों को ऑक्सीजन की कमी नहीं सताएगी। ऑक्सीजन की कमी से किसी भी मरीज की मौत नहीं होगी। इसके लिए जिला प्रशासन और प्रबंधन ने पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मेडिकल कॉलेज के पास अब तीन ऑक्सीजन प्लांट हो गए हैं। इसके अलावा एक ऑक्सीजन लिक्विड टैंक भी है। जो इमरजेंसी में इस्तेमाल होगा। कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन की कमी नहीं सताएगी।
-डॉ. देवेंद्र कुमार चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed