फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba hotspot areas

हॉट स्पॉट पंचायतों में घर-द्वार दिया जा रहा राशन और पैसे

Fri, 10 Apr 2020 09:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
chamba hotspot areas
चंबा। जिले में घर से बाहर निकलने वाले हर व्यक्ति के लिए अब मास्क अनिवार्य किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन अपने स्तर पर प्लान तैयार कर रहा है। जिले में मास्कों की कमी पेश आने की सूरत में अभी तक इस नियम को लागू नहीं किया जा सका है। इसके अलावा जिले की हॉट स्पॉट की गई साहो, तीसा और सलूणी की 30 पंचायतों में लोगों को घर-द्वार राशन की खेप पहुंचाई जा रही है। चार दिन से साहो क्षेत्र के तहत आती 14 पंचायतों में घरों के भीतर दुबके लोगों की आर्थिक सहायता करने के उद्देश्य से लीड बैंक चंबा के कर्मचारियों ने गांव-गांव पहुंच कर लोगों को आवश्यकतानुसार पैसे प्रदान किए। इसके अलावा तीसा की 9 पंचायतों सहित सलूणी की सात पंचायतों में हॉट स्पॉट के पहले चरण के तहत लोगों को घर-द्वार पर राशन मुहैया करवाया गया। प्रशासन की ओर से गठित की गई टीमों को इसका दायित्व सौंपा गया, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया।
विज्ञापन

जिले चंबा के तीसा से चार केस कोरोना पॉजिटिव सामने आने और उसके बाद अब हॉट स्पॉट घोषित किए जाने के बाद पूरे जिले में सभी लोगों के लिए मास्क अनिवार्य किए जा सकते हैं। बशर्ते मास्कों की कमी के चलते प्रशासन इस दिशा में आदेश जारी नहीं कर पा रहा है। वहीं, विकास खंड चंबा के तहत आती साहो क्षेत्र की 14 पंचायतों साहो, पद्दर, रजिंडू, सराहण, पल्यूर, कीड़ी, परौथा, लग्गा, अठलुई, सिल्लाघ्राट, जड़ेरा, बरौर, सुंगल सहित तीसा क्षेत्र की भंजराड़ू, थल्ली, खुशनगरी, लेसूंई, जुगरा, खजुआ, गडफरी, तीसा-1, तीसा-2 सहित सलूणी उपमंडल की सनूह, भांदल, किहार, डांड, किलोड़, डियूर, कंधवारा और पिछला डियूर को सील किया गया है। इसी के तहत सील की गई पंचायतों में रविवार तक हर हाल में राशन प्रदान करवाने का लक्ष्य प्रशासन ने निर्धारित किया है। विकास खंड सलूणी की बात की जाए तो सील की गई पंचायतों में जगह-जगह नाकों पर तैनात पुलिस जवानों की मुस्तैदी के चलते कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकल रहा है। वहीं, तीसा उपमंडल के तहत आती पंचायतों में भी लोग कोरोना के खिलाफ छेड़ी गई जंग में अपनी भागीदारी का निवर्हन करते हुए घरों में रहना उचित समझ रहे हैं। इसी प्रकार साहो परिक्षेत्र के तहत पंचायतों में 4700 लोगों की सहूलियत के लिए राशन घर-द्वार प्रदान किया जा रहा है। क्षेत्र में 25 प्रतिशत राशन 6 अप्रैल तक मुहैया करवाया गया है। इसके बाद अब मात्र 1000 परिवारों को ही राशन प्रदान करवाना शेष है। शुक्रवार को 80 प्रतिशत तक लोगों को राशन मुहैया करवा दिया गया है। लोगों को पैसे संबंधी मुश्किल न हो, इसके लिए शुक्रवार को लीड बैंक के कर्मचारी गांव में जाकर लोगों को पैसे दे रहे हैं। इसके अलावा पिकअप के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को सब्जी की सप्लाई प्रदान की गई। सलूणी क्षेत्र में 80 प्रतिशत लोगों को घर-द्वार राशन पहुंचा दिया गया। तीसा सेक्टर की बात की जाए तो लोगों को घर-द्वार राशन मुहैया करवाने के लिए टीमें युद्घ स्तर पर कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

एडीसी चंबा मुकेेश रेपस्वाल ने बताया कि जिले में मास्क की कमी के चलते अभी तक सभी लोगों को मास्क अनिवार्य नहीं किए जा सके हैं। जल्द इसके बारे में निर्देश जारी किए जाएंगे। इसके अलावा हॉट स्पॉट की गई जिले की पंचायतों में लोगों को घर-द्वार राशन की सप्लाई पहुंचाने में टीमें डटी हुई हैं। कहा कि रविवार तक राशन की खेप लोगों के घर-द्वार पहुंचा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि साहो क्षेत्र में लीड बैक के कर्मचारियों की ओर से लोगों को घर-द्वार पैसे प्रदान किए गए। इसके लिए जिन लोगों ने अपने आईडी प्रूफ के जरिये आवेदन किया, उन्हें यह सुविधा प्रदान की गई।

एसडीएम सलूणी विजय धीमान ने बताया कि क्षेत्र की 90 प्रतिशत लोगों को घरद्वार राशन मुहैया करवा दिया गया है। रविवार को सभी परिवारों को राशन दिया जाएगा। वहीं, दूसरे चरण में सब्जी और राशन संबंधी डोर टू-डोर डिलीवरी भी आरंभ की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed