फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba dharnu panchyar pardhan suspended

विकास कार्यों में धांधली व बिना कार्य किए फर्जी बोर्ड लगाने पर गई प्रधान की कुर्सी

Tue, 14 Jul 2020 07:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
chamba dharnu panchyar pardhan suspended
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिहुंता (चंबा)। विकास खंड भटियात के तहत ग्राम पंचायत धरूं के प्रधान को विकास कार्य में धांधली के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उपायुक्त विवेक भाटिया ने प्रदेश प्रदेश पंचायती राज सामान्य नियम 1997 के नियम 142 (1) के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से यह कार्रवाई की है।
इसके साथ ही प्रधान को आदेश जारी किए हैं कि वे पंचायत से संबंधित अभिलेख, धन या संपत्ति को पंचायत सचिव के पास जमा करवाएं। उपायुक्त ने जांच रिपोर्ट के बाद यह आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में पंचायत प्रधान में लगे आरोप सही पाए गए हैं। हालांकि, पंचायत प्रधान को इस बारे में कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। मगर पंचायत प्रधान ने नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बहरहाल, जिला प्रशासन ने इस मामले में पंचायत प्रधान को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंचायत प्रधान पर विभिन्न विकास कार्यों में अनियमितताएं के आरोप हैं। इसमें चौदहवें वित्तायोग के तहत बिना कार्य से फर्जी बोर्ड लगाना, बिना शेल्फ के कार्य करवाना, ग्राम सभा से स्वीकृत कार्यों को अन्य स्थानों पर करवाना, मापना पुस्तिका में इंद्राज/ मूल्यांकन के बिना अदायगियां करना, अपने परिवार की फर्जी हाजिरी लगाना
सरकारी राशि को अपने नाम से निकलवाने, कार्य शुरू करने से पूर्व औपचारिकताएं पूरी न करने सहित अन्य अनियमितताएं बरती गई हैं। बहरहाल प्रारंभिक दृष्टि में जांच में यह आरोप साबित हुए हैं।
उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विकास कार्यों में धांधली पर पंचायत प्रधान को निलंबित किया गया है।विकास कार्यों में कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ग्राम पंचायत धरूं के प्रधान संजय कुमार का कहना है कि जो आरोप उन पर लगाए गए है, वे सभी निराधार है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस बारे में अपना स्पष्टीकरण भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed