फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba Day and International Women's Day will be celebrated jointly.

Chamba News: संयुक्त रूप से मनाएंगे चंबा डे और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Fri, 06 Mar 2026 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 06 Mar 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Chamba Day and International Women's Day will be celebrated jointly.
जिला मुख्यालय में कल आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम, हेरिटेज वॉक भी होगी : उपायुक्त
विज्ञापन

डीसी बोले- अखंड चंडी महल में स्वयं सहायता समूह, शिल्पकार और दस्तकार लगाएं स्टॉल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और चंबा दिवस के उपलक्ष्य पर 8 मार्च को जिला मुख्यालय में विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बचत भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि चंबा रियासत के भारत में विलय और वर्ष 1948 में नागरिक प्रशासन के पहले उपायुक्त के कार्यभार संभालने की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के उपलक्ष्य में 8 मार्च को चंबा डे और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस संयुक्त रूप से मनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8.30 बजे भूरी सिंह संग्रहालय से होगी। इसके बाद शहर की ऐतिहासिक धरोहरों से परिचित करवाने के उद्देश्य से एक हेरिटेज वॉक होगी। इस दौरान प्रतिभागियों को चंबा के प्राचीन मंदिरों, ऐतिहासिक स्थलों और सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराया जाएगा। यह भ्रमण गाइडेड टूर के रूप में होगा। इसमें विशेषज्ञ मार्गदर्शक प्रतिभागियों को चंबा के समृद्ध इतिहास की जानकारी देंगे। हेरिटेज वॉक के पश्चात अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम ऐतिहासिक अखंड चंडी महल के दरबार हाल में होगा। इस दौरान स्वयं सहायता समूहों, शिल्पकारों और दस्तकारों की ओर से स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इनमें आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भाग लेंगी।

--
उल्लेखनीय योगदान पर सम्मानित की जाएंगी महिलाएं
इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली जिले की महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। आगामी सप्ताह के दौरान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा में तीन विशेष व्याख्यान सत्र भी होंगे। इनमें जिले की विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर चुकीं महिलाएं छात्राओं के साथ संवाद करेंगी। दसवीं और 12वीं कक्षा की मेरिट सूची में आने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed