फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba campus interview 56 get job

चंबा के 56 युवाओं को मिली नौकरी

Wed, 20 Jan 2021 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
chamba campus interview 56 get job
चंबा। रोजगार मेले में जिले के 56 युवाओं को देश की नामी कंपनी में नौकरी का तोहफा मिला है। बुधवार को बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ में कंपनी ने रोजगार मेले का आयोजन किया। देश की नामी कंपनी सुजुकी मोटर प्राइवेट लिमिटेड ने हसलनपुर गुजरात प्लांट में नौकरी के लिए युवाओं का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार में 87 युवाओं ने भाग लिया। इसमें 56 युवाओं का चयन किया गया है।
विज्ञापन

रोजगार मेले के लिए आईटीआई प्रबंधन ने तैयारियां की थी। कोविड गाइडलाइन के चलते आईटीआई प्रबंधन ने साक्षात्कार के दौरान जरूरी हिदायतों का पालन भी किया। इसके तहत रोजगार मेले में पहुंचने वाले हर अभ्यर्थी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद सैनिटाइजर से उनके हाथ साफ करवाए गए। इसके अलावा बिना मास्क किसी को भी रोजगार मेले में प्रवेश नहीं होने दिया गया।
विज्ञापन

कंपनी के एचआर अविनाश कौशल ने बताया कि चयनित युवा कंपनी के हसलनपुर गुजरात प्लांट में सेवाएं देंगे। साक्षात्कार में फीटर, टर्नर, मोटर मैकेनिक, वेल्डर, पेंटर जरनल, इलेक्ट्रीशियन, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, ट्रैक्टर मैकेनिक, सीओई (ओटोमोबाइल) डीजल मैकेनिक व्यवसायों से संबंधित युवाओं ने हिस्सा लिया। चयनित युवाओं को बेहतर वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही सेफ्टी शूज, यूनिफार्म, कैंटीन की सुविधा भी दी जाएगी। बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ के प्राचार्य परवेज अली ने युवाओं को के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed