फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba-Bharmaur NH opened after 30 hours

Chamba News: चंबा-भरमौर एनएच 30 घंटे बाद खुला, बड़े वाहनों की आवाजाही अब भी बंद

Mon, 03 Mar 2025 05:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 03 Mar 2025 05:26 AM IST
विज्ञापन
Chamba-Bharmaur NH opened after 30 hours
भरमौर-हड़सर-कुगति मार्ग को बहाल करने में जुटी मशीनरी। -संवाद
भरमौर (चंबा)। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग (एनएच) 30 घंटे बाद छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही अब भी ठप है।
विज्ञापन

रविवार देर रात को लाहल के पास पहाड़ी दरकने से भारी चट्टानें सड़क पर आ गिरीं, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया। जैसे ही एनएच प्राधिकरण को सड़क बाधित होने की सूचना मिली, भारी मशीनरी को मौके पर भेजा गया। इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर भी भूस्खलन हुआ, जिससे मार्ग बाधित रहा। हालांकि, अब छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एनएच के अधिशासी अभियंता मीत कुमार ने बताया कि छोटे वाहनों के लिए मार्ग बहाल कर दिया गया है, जबकि बड़े वाहनों की आवाजाही जल्द शुरू करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिंक मार्गों की बहाली में जुटा पीडब्ल्यूडी
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में भारी बर्फबारी और भूस्खलन से अवरुद्ध संपर्क मार्गों को खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग ने मशीनरी तैनात कर दी है। रविवार को हड़सर-कुगति मार्ग को बहाल करने के लिए जेसीबी लगाई गई, जबकि तहसील मुख्यालय से जुड़े अन्य मार्गों पर भी मजदूरों और मशीनों को काम पर लगाया गया है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विशाल चौधरी ने बताया कि खराब मौसम के कारण कई सड़कें बाधित हो गई थीं। विभाग इन्हें जल्द से जल्द यातायात के लिए बहाल करने में जुटा है, ताकि लोगों को आवाजाही में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed