फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba 5916 people have corona symtem

हिम सुरक्षा अभियान में 5916 में पाए गए कोरोना के लक्षण

Wed, 23 Dec 2020 11:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
chamba 5916 people have corona  symtem
मेडिकल कॉलेज चंबा के सभागार में बैठक के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी। - फोटो : Chamba
चंबा। सीएमओ चंबा डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि हिम सुरक्षा अभियान के तहत 208 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 79 प्रतिशत आबादी की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। उन्होंने संतुष्टि जाहिर करते हुए कहा कि अभियान में जिला चंबा पहले तीसरे पायदानों पर काबिज है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत चार लाख 48 हजार चार सौ बाइस की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इनमें 5916 लोगों में कोविड के लक्षण पाए गए। इनमें से 4600 के टेस्ट किए गए हैं। इसमें 208 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि शेष सैंपलों की जांच की जा रही है। पॉजिटिव आए लोगों को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ चंबा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 तक प्रदेश को क्षय मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत भी स्क्रीनिंग की जा रही है। अभियान के तहत अब तक नौ सौ लोगों की टेस्टिंग की जा चुकी है। इनमें 34 अतिरिक्त मामले सामने आए हैं। कुष्ठ रोगों के संभावित मरीजों की पहचान के लिए विभाग प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed