फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba 52 new corona record case in one day

चंबा में निजी परियोजना के बीस कर्मियों सहित 39 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव

Sun, 06 Sep 2020 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
chamba 52 new corona record case in one day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। जिले में एक ही दिन में रिकॉर्ड 52 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले धड़ोग मोहल्ले में एक दिन में ही 42 संक्रमित हुए थे। इसमें होली क्षेत्र की निजी परियोजना में कार्यरत 20 कर्मियों समेत शहर के आसपास के मोहल्लों, डलहौजी, तीसा और भटियात क्षेत्र से संक्रमित सामने आए हैं।
इतनी अधिक संख्या में कोरोना के नए मामले आने के बाद हड़कंप मच गया है। नए मामले आने के बाद जिले में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा 500 के पार हो गया है। चिंता की बात यह है कि नए मरीजों में चंबा शहर और इसके आसपास के मोहल्लों से भी कई मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को स्वास्थ्य विभाग चंबा के पास 4 सितंबर को लिए सैंपलों की रिपोर्ट पहुंची। इसमें शहर के साथ लगते लोअर जुलाहकड़ी में 5, हरदासपुरा वार्ड में 3, बनगोटू में 8, पुखरी स्वास्थ्य खंड के देहरा में 3 और होली क्षेत्र में निर्माणाधीन निजी परियोजना के 20 कर्मी एक साथ पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शाम को डलहौजी, तीसा और भटियात क्षेत्र से नए 13 मामले सामने आए हैं। इस तरह से रविवार को ही चंबा में 52 नए कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इससे जिले में कोरोना के कुल मरीजों की आकंड़ा 536 पहुंच गया है।
जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 158 हो गई है। जबकि 373 लोगों ने कोरोना से जंग भी जीती है। स्वास्थ्य विभाग चंबा ने चार सितंबर से पहले पॉजिटिव आए मरीजों के संपर्क में रहे लोगों के सैंपल लिए। सैंपल अधिक संख्या में होने से स्वास्थ्य विभाग को जांच करने में समय लग गया।
रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों की सूची भी तैयार की जा रही है।

सीएमओ चंबा डॉ. राजेश गुलेरी ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चंबा में 52 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विभाग इन लोगों को कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed