फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba 37 crore water scheme for bhatiyat

जल जीवन मिशन के तहत 37 करोड़ रूपये की उठाऊ पेयजल योजना स्वीकृत

Sat, 04 Jan 2020 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
chamba 37 crore water scheme for bhatiyat
सिहुंता (चंबा)। आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने भटियात उपमंडल के वन विश्राम गृह हटली में भटियात उपमंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि ककीरा कस्बा, गौहर परछोड़ और अन्य गांव के लिए जल जीवन मिशन के तहत 37 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल योजना स्वीकृत की है।
विज्ञापन

योजना के तहत 7 ग्राम पंचायतों के 16 हजार की जनसंख्या लाभान्वित होगी। उन्होंने कहा कि हर घर को नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने और हर खेत तक सिंचाई सुविधा पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। बैठक में महेंद्र सिंह ठाकुर ने अधीक्षण अभियंता चंबा को निर्देश दिए कि सिहुंता क्षेत्र के लिए एक अलग पेयजल योजना की डीपीआर तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि सिंचाई योजनाओं के माध्यम से फसलों में विविधता लाने और सब्जियों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए भटियात विस क्षेत्र में 18 से 20 हेक्टेयर क्षेत्र को शामिल करने के लिए फरवरी माह तक रूपरेखा को तैयार किया जाए।
विज्ञापन

जिससे क्षेत्र के किसानों की आर्थिकी को बल मिल सके। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस क्षेत्र में ब्लैक अंबर प्रजाति के प्लम, ग्राफ्टेड अखरोट और सेब की उन्नत प्रजाति के पौधे बागवानों को उपलब्ध करवाएं और यहां के बागवानों को सस्ते दामों पर एंटी हेल नेट भी उपलब्ध करवाए जाएं। महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 84 करोड़ की 21 सड़क मार्गों के लिए बजट स्वीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ साथ उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों के संपर्क मार्गों की दशा सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करें और लाभान्वित करें। विधायक विक्रम जरियाल ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का क्षेत्र का दौरा करने के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed