फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Challan will be issued if wet and dry waste is not separated

Chamba News: गीला और सूखा कचरा अलग न दिया तो कटेंगे चालान

Wed, 25 Oct 2023 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 25 Oct 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Challan will be issued if wet and dry waste is not separated
चंबा। शहर को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए नगर परिषद को शहरवासियों का सहयोग नहीं मिल रहा है। इस कारण घरों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग थैलों में देने की नगर परिषद की योजना सिरे नहीं चढ़ पा रही है।
विज्ञापन

शहर में 100 में से 20 प्रतिशत शहरवासी ही दो थैलों में गीला और सूखा कचरा सफाई कर्मचारी को दे रहे हैं। बहराहल, जागरूक करने और सहयोग की अपील करने के बाद भी आदेशों की अवहेलना करने वालों पर नगर परिषद ने नोटिस जारी करने और चालान करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

नप के अधीन आते 11 वार्डों जनसाली, सुराड़ा, चौंतड़ा, कसाकड़ा, हटनाला, सपड़ी, धड़ोग, चौगान, हरदासपुरा, सुल्तानपुर और जुलाहकड़ी के तहत करीब 4500 मकान आते हैं। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद ने सफाई व्यवस्था का जिम्मा निजी ठेकेदारों को दिया है। निजी ठेकेदार के कर्मचारी डोर टू डोर कूडा़-कर्कट एकत्रित करते हैं। नप ने शहर वासियों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग थैलों में सफाई कर्मियों को देने की अपील की है। लोगों को जागरूक करने के लिए भी जागरूकता अभियान भी चलाए, लेकिन इसमें सफलता मिलती नजर नहीं आ रही है। सफाई कर्मचारियों को अपने स्तर पर ही गीला और सूखा कचरा अलग करना पड़ रहा है। इसकी सूचना निजी ठेकेदारों ने नप को दी है। अब नगर परिषद सहयोग न करने वाले शहरवासियों को नोटिस जारी करने की तैयारी में हैं। सहयोग न करने वानों को चालान काटकर जुर्माना भी किया जा सकता है। उधर, नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि जो लोग गीला और सूखा कचरा अलग-अलग थैलों में नहीं दे रहे हैं। उन्हें जल्द नोटिस जारी किए जाएंगे और उनके चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed