{"_id":"5eb832698ebc3e907d082aea","slug":"challan-chamba-police-chamba-news-sml33260428","type":"story","status":"publish","title_hn":"खज्जियार मार्ग पर यातायात नियमों को ठेंगा दिखाने पर काटे आठ चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खज्जियार मार्ग पर यातायात नियमों को ठेंगा दिखाने पर काटे आठ चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खज्जियार (चंबा)। पुलिस चौकी खज्जियार की टीम ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर वाहन चालकों पर शिकंजा कसा है। रविवार केे खज्जियार मार्ग पर गेट के समीप नाकाबंदी कर आठ चालान वाहनों के चालान काटे गए हैं। कर्फ्यू ढील के दौरान गश्त करते हुए खज्जियार से पुलिस टीम गेट बाजार पहुंची।
यहां एक तरफ वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। इसके साथ ही बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को सामाजिक दूरी के बारे में जागरूक किया। इसके साथ ही लोगों को सामाजिक दूरी में रहकर खरीदारी करने का आह्वान किया। इस दौरान चौकी प्रभारी देवराज, परवेज कुमार, शेखर कुमार, केवल कृष्ण मौजूद रहे।
चौकी प्रभारी देवराज ने बताया कि टीम ने नाकाबंदी के दौरान आठ चालान काटे। उन्होंने बताया कि पुलिस की यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि कर्फ्यू ढील के दौरान फेस मास्क का प्रयोग करें।