फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Cement spray will prevent landslides, now there will be no need to stay awake at night

Chamba News: सीमेंट की स्प्रे रोकेगी भूस्खलन, अब नहीं देना पड़ेगा रात को जागकर पहरा

Wed, 16 Oct 2024 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 16 Oct 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Cement spray will prevent landslides, now there will be no need to stay awake at night
चंबा। तीस साल के डर के साये में रातें काट रहे शहर के पक्का टाला मोहल्ले के लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। मोहल्ले को भूस्खलन की जद में आने से बचाने के लिए पहाड़ी पर सीमेंट की स्प्रे करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

एक करोड़ बारह लाख रुपये की लागत से पक्का टाला की पहाड़ी पर सीमेंट की स्प्रे की जाएगी, जिससे पहाड़ी से मिट्टी न खिसके। दरअसल, पक्का टाला मोहल्ले में करीब 60 परिवार रहते हैं। बरसात के मौसम में इन लोगों को डर के साये में रातें काटनी पड़ती हैं। बरसात के दौरान भूस्खलन पर नजर रखने के लिए इन परिवारों के लोगों को घर के बाहर रात भर पहरा देना पड़ता है। बारी-बारी से लोग पहरा देते रहे हैं। अब मोहल्ला के लोगों ने यह कार्य शुरू होने पर राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

स्प्रे करने से पहले पहाड़ी पर लोहे की डि्रलिंग की जाएगी और जाला बांधा जाएगा। इसे पहाड़ी की कच्ची मिट्टी और पत्थरों पर कसने के बाद सीमेंट की स्प्रे की जाएगी, जिससे बरसात होने पर पहाड़ी से मिट्टी और पत्थर न खिसकें। पक्का टाला मोहल्ला के साठ परिवार पिछले तीस साल से डर के साये में जी रहे थे। बारिश होने पर उन्हें यही डर रहता था कि पता नहीं पहाड़ी से कब भूस्खलन हो जाए और उनके घर नीचे गिर जाएंगे। बारिश होने पर पहाड़ी से भूस्खलन होता रहता है। पहाड़ी के कई भाग गिर चुके हैं। लोग इसी आस में थे कि कब उनके घरों को बचाने के लिए पहाड़ी पर सीमेंट स्प्रे करवाई जाएगी। बुधवार को जब पहाड़ी पर सीमेंट स्प्रे करने के लिए जब झाड़ियों को काटने का कार्य शुरू हुआ तो मोहल्ले के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि पक्का टाला पहाड़ी पर सीमेंट स्प्रे का टेंडर अवार्ड हो चुका है। ठेकेदार को छह महीने के भीतर यह कार्य पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। आने वाले दिनों में पक्का टाला मोहल्ला पूरी तरह से भूस्खलन से सुरक्षित हो जाएगा।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed