फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Cedar sleepers recovered in Chaunri forest

Chamba News: चौंरी जंगल में बरामद किए देवदार के स्लीपर

Tue, 18 Apr 2023 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 18 Apr 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Cedar sleepers recovered in Chaunri forest
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के चौंरी जंगल में अवैध कटान मामले में जांच कर रही टीम ने जंगल में देवदार के स्लीपर बरामद किए हैं जबकि वन काटुओं को पकड़ने के लिए अभी तक वन विभाग की टीम असफल रही है। वन काटुओं की धरपकड़ को लेकर विभाग की तरफ से पूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। तीन दिन पहले विभाग को सूचना मिली थी कि चौंरी जंगल में देवदार के हरे-भरे पेड़ों पर अवैैध रूप से कुल्हाड़ी चलाई गई है। इसके चलते वनमंडलाधिकारी ने वन खंड अधिकारी साच मंजीत सिंह की अगुवाई में जांच टीम का गठन किया। इस टीम को जंगल में अवैध कटान के मामले की निष्पक्ष जांच करने के आदेश दिए गए। टीम ने अपनी प्रारंभिक जांच में जंगल में अवैध रूप से काटे गए देवदार के पेड़ों की लकड़ी को बरामद कर लिया है। लकड़ी को विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। अब विभाग जंगल में अन्य पेड़ों की जांच पड़ताल कर रही है जिससे इस बात को सुनिश्चित किया जा सके कि जंगल में अन्य पेड़ों का तो अवैध कटान नहीं हुआ है। विभागीय टीम जंगल के आसपास रहने वाले लोगों से भी इस मामले को लेकर पूछताछ कर रही है जिससे वन काटुओं की पहचान की जा सके। वनमंडलाधिकारी पांगी सचिन शर्मा ने बताया कि अवैध कटान मामले में विभागीय टीम ने जंगल में देवदार के स्लीपर बरामद किए हैं। मामले की गहनता से जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed