{"_id":"66818a98b475a70dfc09d853","slug":"cctv-surveillance-will-be-strengthened-in-the-medical-college-chamba-news-c-88-1-ssml1006-128111-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मेडिकल कॉलेज में और पुख्ता होगी सीसीटीवी से निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मेडिकल कॉलेज में और पुख्ता होगी सीसीटीवी से निगरानी
Sun, 30 Jun 2024 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 30 Jun 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में तीसरी आंख की निगरानी और भी पुख्ता होगी। प्रबंधन ने निजी सुरक्षा कंपनी से मेडिकल कॉलेज में खराब सीसीटीवी कैमरों के साथ उन सभी स्थानों का ब्योरा मांगा है, जहां सीसीटीवी लगाने की आवश्यकता है।
इन स्थानों पर प्रबंधन सीसीटीवी कैमरे लगाकर सुरक्षा बढ़ाएगा। इन कैमरों की निगरानी से मेडिकल कॉलेज में दाखिल होने वाले हर व्यक्ति पर तीसरी आंख की नजर रहेगी। ऐसे में यदि अस्पताल में कोई भी घटना होती है तो उसे अंजाम देने वालों का पता लगाने में ये सीसीटीवी कैमरे अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज का स्टाफ ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहा है या नहीं, इसको लेकर भी प्रबंधन इन कैमरों के जरिये निगरानी रख पाएगा। इन कैमरों का नियंत्रण चिकित्सा अधीक्षक के कार्यालय में रहेगा। यहां एलसीडी के जरिये चिकित्सा अधीक्षक अस्पताल में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।
मौजूदा समय में मेडिकल कॉलेज में एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। अब प्रबंधन सुरक्षा के लिहाज से इन कैमरों की संख्या बढ़ाने जा रहा है। हालांकि, अस्पताल में निजी सुरक्षा कर्मी चप्पे-चप्पे में तैनात रहते हैं। अस्पताल को तीसरी आंख के पहरे में करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बिपन ठाकुर ने बताया कि खराब सीसीटीवी के साथ उन सभी स्थानों का ब्योरा मांगा गया है। जहां सीसीटीवी की आवश्यकता है, वहां इन कैमरों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
--