{"_id":"6547cf0c94a3860c5f03ea38","slug":"cctv-not-installed-people-throwing-garbage-in-the-open-in-the-dark-of-night-chamba-news-c-88-1-cmb1003-11430-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नहीं लगे सीसीटीवी, रात के अंधेरे में खुले में कूड़ा फेंक रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नहीं लगे सीसीटीवी, रात के अंधेरे में खुले में कूड़ा फेंक रहे लोग
Sun, 05 Nov 2023 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 05 Nov 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
चंबा। एक तरफ नगर परिषद डोर-टू-डोर कूड़ा न देने वाले लोगों पर शिकंजा कसने की बात कह रही है, दूसरी ओर शहर के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सीसीटीवी लगाने में ढील बरती जा रही है।
इसी के चलते लोग हॉटस्पॉट क्षेत्र में कूड़ा फेंक रहे हैं। नगर परिषद ने निर्देश जारी किए हैं कि लोग सफाई कर्मी को सूखा और गीला कचरा अलग-अलग दें। बावजूद इसके लोग रात के अंधेरे में लोग कूड़ा फेंक रहे हैं। इस बात का नगर परिषद को पता नहीं चल रहा है।
नगर परिषद चंबा की जनरल हाउस की बैठक में सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की जाती रही है, मगर यह योजना अब तक धरातल पर लागू नहीं हो पाई है। इससे नगर परिषद की डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण की योजना रफ्तार नहीं पकड़ रही है। लोग सुबह-सवेरे और रात के अंधेरे में हॉटस्पॉट क्षेत्र में कूड़ा फेंक रहे हैं। शहर को स्वच्छ करने और सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नगर परिषद ने डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण अभियान चलाया है। यह अभियान उम्मीद के मुताबिक खरा नहीं उतर पा रहा है। शहर के करीब 40 प्रतिशत लोग सहयोग नहीं कर रहे है।
विज्ञापन
--
नगर परिषद ने ये बनाए हैं हॉटस्पॉट क्षेत्र
नगर परिषद चंबा ने 11 वार्डाें में कूड़ा एकत्रीकरण के लिए हाॅटस्पॉट क्षेत्र बनाए हैं। यहां सुबह सफाई कर्मचारी डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करने के बाद गाड़ी में डालते हैं। लोग सफाई कर्मियों के आने से पहले ही यहां कूड़ा फेंक देते हैं। नगर परिषद की डोर-टू-डोर योजना में सहयोग नहीं करते हैं।
--
नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि यह मामला ध्यान में है। यह प्रक्रिया अंडर प्रोसेस है। एक माह के भीतर सीसीटीवी लगाने की योजना तैयार कर दी जाएगी।