फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   CCF summoned for not getting honorarium to daily wage earners

Chamba News: दैनिक वेतन भोगियों को मानदेय न मिलने पर सीसीएफ किए तलब

Mon, 09 Dec 2024 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 09 Dec 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
CCF summoned for not getting honorarium to daily wage earners
चंबा। जिले के 100 दैनिक वेतन भोगियों को मानदेय न मिलने पर जिला श्रम विभाग ने वन वृत चंबा के मुख्य वन अरण्यपाल (सीसीएफ) को नोटिस जारी किया है। नोटिस में उन्हें एक सप्ताह के भीतर रिकॉर्ड सहित जिला श्रम कार्यालय में तलब किया है। रिकॉर्ड सहित उपस्थित न होने पर नियमानुसार कार्रवाई करने को लेकर भी इस नोटिस में चेताया है। साथ ही कहा गया है कि जांच में आरोप सही साबित हुए तो वन विभाग को 750 रुपये प्रति दिन के हिसाब से जुर्माना तक लगाया जा सकता है। जिला श्रम विभाग के नोटिस के बाद अब अन्य विभागों में भी हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

चंबा मंडल के अधीन सितंबर, 2023 से, सलूणी मंडल के अधीन अप्रैल 2023 से, पांगी मंडल के अधीन 2022 से और डलहौजी मंडल के अधीन अप्रैल 2024 से दैनिक भोगियों को मानदेय नसीब नहीं हो पाया है। वेतनमान न मिलने से दैनिक वेतनभोगियों को अपने परिवारों का भरण-पोषण करना भी चुनौतीपूर्ण बनता जा रहा है। इसकी शिकायत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ वन विभाग की ओर से जिला श्रम अधिकारी से की गई। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अब जिला श्रम विभाग की ओर से वन वृत चंबा के सीसीएफ को वेतन भुगतान अधिनियम 14-4 बी के तहत एक सप्ताह में प्रस्तुत होने को लेकर चेताया गया है।
विज्ञापन


100 से अधिक दैनिक भाेगियों को मानदेय न मिलने संबंधी 29 नवंबर को उनके पास दैनिक भोगी कर्मचारी संघ वन विभाग चंबा की ओर से शिकायत सौंपी गई है। शिकायत के आधार पर वन वृत चंबा के सीसीएफ को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें एक-एक वन मंडल के दैनिक वेतन भोगियों संबंधी समस्त रिकॉर्ड सहित तलब किया गया है। निर्धारित समय पर उपस्थित न होने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग शर्मा, जिला श्रम अधिकारी, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed