Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Found a livelihood in the forests dry leaves also helped 12 girls gain valuable skills.

Chamba News: जंगल के सूखे पत्तों में तलाशा रोजगार, 12 लड़कियों को भी बनाया हुनरमंद

Sun, 15 Nov 2026 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 15 Nov 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Found a livelihood in the forests dry leaves also helped 12 girls gain valuable skills.
तीसा की शबनम घर बैठे तैयार कर रहीं हस्तनिर्मित उत्पाद, यूट्यूब से सीखी चीड़ के पत्तों को आकार देने की कला
विज्ञापन

20 से 150 रुपये तक मिल रही उत्पादों की कीमत, जंगलों में आग का खतरा बढ़ाने वाले सूखे पत्तों का कर रहीं इस्तेमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिन चीड़ के पत्तों को लोग जंगलों में बिखरा कचरा समझकर छोड़ देते हैं, तीसा की शबनम उन्हीं से कमाई का रास्ता तैयार कर रही हैं। सूखे पत्तों को हुनरमंद हाथों से आकार देकर वह आकर्षक टोकरियां और सजावटी और घरेलू उपयोग की वस्तुएं बना रही हैं।
उनका यह प्रयास केवल स्वरोजगार तक सीमित नहीं है। वह गांव की 12 लड़कियों को भी निशुल्क प्रशिक्षण देकर इस कला से जोड़ रही हैं।
शबनम ने इस काम की बारीकियां किसी संस्थान से नहीं, बल्कि मोबाइल पर यूट्यूब वीडियो देखकर सीखी हैं। उन्होंने बताया कि चीड़ के सूखे पत्ते गर्मियों में जंगलों में आग फैलने का एक बड़ा कारण बनते हैं। ऐसे में इन्हें एकत्रित कर उपयोगी सामान तैयार करना इनके बेहतर इस्तेमाल का जरिया है।
विज्ञापन

शबनम के बनाए उत्पाद स्थानीय बाजार में भी पहुंच रहे हैं। हाथों से तैयार इन वस्तुओं की कीमत 20 से 150 रुपये तक है। वह चाहती हैं कि गांव की अन्य लड़कियां भी इस हुनर को सीखें और अपनी आर्थिक जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। उनका प्रयास जंगलों में अनुपयोगी पड़े संसाधनों को रोजगार में बदलने के साथ ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह खोल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed